देश में कुछ नेटवर्क और दलाल कर रहें है ‘रोहिंग्या मुसलमान’ की मदद

0

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार 18 सितंबर को रोहिंग्या शरणार्थियों ( refugees ) के मुद्दे पर सरकार के रुख से सर्वोच्च न्यायालय को अवगत कराएगी। राजनाथ ने इस मुद्दे पर अत्यधिक बयान देने से इनकार कर दिया।

read more :  त्रिपुरा में चार दिन की मेहमान माकपा, राज करेगी भाजपा…

राजनाथ ने रोहिंग्या शरणार्थियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, “हमें जो भी हलफनामा दाखिल करना है, हम 18 सितंबर को करेंगे।”

read more : जन्मदिन विशेष : इन्हें कहा जाता है आधुनिक भारत का ‘विश्वकर्मा’

सुनवाई के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया है

सर्वोच्च न्यायालय ने रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस म्यांमार भेजने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया है।

read more :  गंभीर दर्द’ के चलते लेडी गागा अस्पताल में भर्ती हुईं

इन्हें देश छोड़कर जाना पड़ेगा

कई केंद्रीय मंत्री और राज्य सरकार के मंत्रियों ने भूतपूर्व में कहा था कि रोहिंग्या भारत में अवैध रूप से रह रहे शरणार्थी हैं और इन्हें देश छोड़कर जाना पड़ेगा।

read more :  योगी जी, बबूल के पेड़ से आम नहीं मिल सकता : अखिलेश

एक मसौदा है और उस पर काम किया जा रहा था

इस मुद्दे पर हलफनामे को याचिकाकर्ता मुहम्मद सलीमुल्लाह के वकील द्वारा गलत ढंग से पेश करने के बाद लीक हो गया था। जिस पर सरकार ने बाद में कहा था कि यह सिर्फ एक मसौदा है और उस पर काम किया जा रहा था।

read more :  कांग्रेस नहीं बनाएगी किसी को सीएम पद का दावेदार…

नेटवर्क और दलाल रोहिंग्याओं की मदद कर रहे हैं

इस हलफनामे पर केंद्र ने कहा कि ऐसी कुछ जानकारी मिली है जिससे संकेत मिले हैं कि रोहिंग्या के पाकिस्तान और बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठनों से संबंध हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि उन्होंने यह भी पाया है कि भारत में कुछ एजेंसियां का संगठित नेटवर्क और दलाल रोहिंग्याओं की मदद कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More