कोरोना का शिकार हुए एक और मंत्री, जांच में पाए गए पॉजिटिव

0

कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह कोरोनावायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए। उनकी हालत स्थिर है। एक अधिकारी ने रविवार को मीडिया से कहा, “वन मंत्री आनंद सिंह कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें हल्की खांसी है। उनका बाकी स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है। उनकी हालत स्थिर है।”

इलाज के लिए जाएंगे बेंगलुरु

वन मंत्री आनंद सिंह बल्लारी जिले के होसपेट स्थित अपने घर में हैं। उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि घर में ही रहेंगे या इलाज के लिए बेंगलुरु जाएंगे। वह इस समय फोन या लिखित मैसेज का जवाब नहीं दे रहे हैं।

बल्लारी जिले में कोरोना संक्रमण के 222 मामले

रविवार को बल्लारी जिले में कोरोना संक्रमण के 222 मामले सामने आए, जिसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,511 हो गई। इनमें से 1,902 मामले सक्रिय हैं। जिले में वायरस से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।

बल्लारी बेंगलुरु से 313 किलोमीटर उत्तर में है।

यह भी पढ़ें : कोविड-19 : 48 घंटों में भारत में सामने आए करीब 1 लाख नए मामले

यह भी पढ़ें : मास्क की जगह 10 रुपये का नोट मुंह पर चिपकाया

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस का कारनामा, मास्क नहीं पहनने पर बकरी को किया गिरफ्तार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More