पिता से शादी करना चाहती थी बेटी, दोनों ने मिलकर कर दी मां की हत्या

सौतेले पिता ने बेटी के प्यार में पागल होकर उसकी मां की हत्या कर दी। लग्जरी लाइफ जीने के लिए सौतेले पिता और बेटी ने युवती की हत्या कर दी।

0

पिता और बेटी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सौतेले पिता ने बेटी के प्यार में पागल होकर उसकी मां की हत्या कर दी। लग्जरी लाइफ जीने के लिए सौतेले पिता और बेटी ने युवती की हत्या कर दी। 27 दिसंबर को हुए इस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने हल कर लिया है।

पिता और बेटी के बीच चल रहा था अफेयर:

ये घटना कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक पिता और बेटी के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी कर लग्जरी जीवन जीना चाहते थे, जिसकी वजह से प्लानिंग कर अमीर मां की हत्या करा दी। पुलिस ने बताया कि ये हत्या 27 दिसंबर को हुई थी। कुछ बदमाशों ने युवती को कार से बाहर खींचकर हत्या कर दी।

संपत्ति हासिल करने के लिए की हत्या:

पुलिस ने हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए महिला की आरोपी बेटी युविका और दूसरे पति नवीन कुमार समेत हत्या में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ ईस्ट श्रीनाथ एम जोशी ने बताया कि आरोपी महिला की संपत्ति हासिल करने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

तीनों के बीच शुरू हो गया था विवाद:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेटी और पति के अफेयर के बारे में खबर मिलते ही तीनों के बीच विवाद होना शुरू हो गया। महिला ने नवंबर में नवीन के खिलाफ दहेज का मामला भी दर्ज कराकर बेटी से कहा कि अगर वो अपने सौतेले पिता के साथ संबंध जारी रखती है तो वो उसकी पैतृक संपत्ति से बेदखल कर देगी। महिला ने नवीन को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी। जिसके बाद बेटी और उसके सौतेले पिता ने मिलकर हत्या की हत्या को अंजाम दिया।

 

यह भी पढ़ें: चेहरे के मुहांसों को यूं न करे नजरअंदाज, छोटी सी गलतियों से हो सकती है गंभीर समस्या..

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More