बनारस में दलित युवक की जिंदा जलाकर हत्या, फैली सनसनी

गांव के कुएं के पास पेड़ के नीचे मिला अधजला शव

0

पुलिस महकमे में सुबह उस समय खलबली मच गई जब उसे एक दलित युवक की जिंदा जलाकर हत्या की सूचना मिली. युवक की हत्य़ा कर फेंका गया शव चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव के पुराना बड़ा कुआं के पास कटहल के पेड़ के नीचे शुक्रवार की सुबह देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई. युवक का चेहरा, पैर बुरी तरह जला था। बाद में युवक की शिनाख्त उसके दाहिने हाथ पर बने टैटू से गांव के ही दलित बस्ती के रहने वाले बाबूलाल के बेटे 31 वर्षीय सिकन्दर उर्फ पगलुआ के रूप में हुई। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए।

दो अज्ञात लोगों पर पत्नी ने जताया संदेह

मृतक सिकंदर की पत्नी रेखा देवी ने दो अज्ञात लोगों पर संदेह व्यक्त करते हुए पति की जलाकर हत्या का आरोप लगाया है. उसने बताया कि उसके पति गुरुवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे घर लौटे थे. उस समय वह काफी परेशान लग रहे थे। पूछने पर बताया कि रुस्तमपुर स्थित शराब ठेके पर शाम को दो लोगों से उसका झगड़ा हो गया है. कुछ देर घर रुकने के बाद वह फिर कहीं चले गए. इसके बाद रातभर घर वापस नहीं आए। मैं उनके इंतजार में जागती रही। शुक्रवार को तड़के मैं घर के बाहर खड़ी थी। उसी दौरान दो लोग उसके घर के सामने से आपस में बात करते जा रहे थे। उन्होंने उसे नहीं देखा था। दोनों आपस में बात कर रहे थे कि चलो पगलुआ (सिकन्दर) को तो खत्म कर दिया। इतना सुनते ही मैं श्वसुर के पास गई और उनको इसकी जानकारी दी।

also read : दीपावली पर क्यों दी जाती है उल्लू की बलि, हो जाएंगे हैरान … 

घटनास्थल से पुलिस ने बरामद की ये चीजें 

इसके बाद हमलोग सिकंदर की खोजबीन करने लगे। उसी बीच ग्रामीणों से बगीचे में लाश मिलने की सूचना मिली। इसके बाद वह पहुंची तो देखा कि अधजला शव उसके पति का था। सूचना पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डा. एलिजरसन, एडीसीपी वरुणा जोन सांडिल्य, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ धनंजय मिश्रा, थाना प्रभारी चौबेपुर राजीव सिंह, प्रभारी निरीक्षक सारनाथ, डाग स्क्वायड व फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पुलिस ने एक लोवर व एक चप्पल बरामद किया। मृतक राजगीर का काम करता था वह तीन भाइयों में मझला था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र व एक पुत्री है। सिकंदर ही परिवार का खर्च चलाता था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More