वायनाड से राहुल गांधी ने भरा पर्चा, प्रियंका भी रहीं मौजूद

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके रोड शो को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह देखा गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा की सक्रिय राजनीति में पारी शुरू करने के बाद दोनों भाई-बहन का एक साथ यह दूसरा रोड शो है। इससे पहले दोनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रोड शो कर चुके हैं।

निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर दाखिल किया नामांकन-

सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल हेलीकॉप्टर से बहन प्रियंका के साथ वायनाड पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने दोनों को जोरदार स्वागत किया।

इसके बाद राहुल गांधी ने करीब 11:40 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया।

दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी-

इसके बाद राहुल गांधी और​ प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो हुआ। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन में नारे भी लगाए।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2019 लोकसभा चुनाव में दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी और केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: इस बार दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी, ये है वजह!

यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की सरकार बनने पर छह हजार में से काट लेना पत्नी का गुजारा भत्ता’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More