यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी तयारी कर ली है और इसके लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा अपने हाथ में ले लिया है। वह एक के बाद एक महिलाओं के लिए घोषणाएं कर रही हैं। प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए एक अलग घोषणा पत्र तैयार किया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने और भी घोषणाओं का ऐलान किया।
3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे:
रसोई गैस के बढ़ते दामों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार बनने पर सालभर में तीन सिलिंडर मुफ्त देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश की मेरी प्रिय बहनों, आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त होगी।’
उप्र की मेरी प्रिय बहनों,
आपका हर दिन संघर्षों से भरा है। कांग्रेस पार्टी ने उसको समझते हुए आपके लिए अलग से एक महिला घोषणा पत्र तैयार किया है।कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर
सालाना भरे हुए 3 सिलेंडर मुफ्त दिए जायेंगे।
प्रदेश की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए यात्रा मुफ्त pic.twitter.com/8P6BJwoAaE
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021
वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपये प्रति माह:
प्रियंका गांधी ने अगले ट्वीट में बताया कि आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। वृद्धा-विधवा पेंशन 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। टिकटों में महिलाओं के लिए 40 फीसदी हिस्सेदारी का वह पहले ही ऐलान कर चुकी हैं। प्रियंका गांधी ने छात्राओं के लिए स्मार्ट फोन और स्कूटी देने का ऐलान किया है।
आशा और आंगनबाड़ी की मेरी बहनों को प्रतिमाह 10,000 रू का मानदेय मिलेगा
नए सरकारी पदों पर आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40% पदों पर महिलाओं की नियुक्ति
1000रू/प्रतिमाह वृद्धा-विधवा पेंशन
उप्र की धरती की वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेशभर में 75 दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। pic.twitter.com/Xhm4jpYOPy
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 1, 2021
यह भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, बोलीं- सत्ता में आए तो महिलाओं को मुफ्त में देंगे रसोई गैस सिलेंडर
यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP