गोरखपुर में प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, बोलीं- सत्ता में आए तो महिलाओं को मुफ्त में देंगे रसोई गैस सिलेंडर

यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा वादा किया है।

0

यूपी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बड़ा वादा किया है। 40 प्रतिशत टिकट, फ्री स्‍कूटी, स्‍मार्ट फोन और सरकारी बस में मुफ्त यात्रा के ऐलान के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में हमारी सरकार आई तो महिलाओं को एक वर्ष में रसोई गैस के तीन सिलेंडर बिल्‍कुल मुफ्त दिए जाएंगे।

किसानों का कर्जा माफ करने का वादा:

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में आयोजित प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने यूपी और देश भर में महिलाओं का मुद्दा जोरशोर से उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं संवेदनशील होती है, वे राजनीति में आएंगी तो बदलाव नज़र आएगा। प्रियंका ने चुनावी वादों की झड़ी लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों का पूरा कर्जा माफ करने के साथ ही मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने गुरु मत्‍स्‍येन्‍द्रनाथ विवि की स्‍थापना करने की भी बात कही।

20 लाख सरकारी नौकरियों का वादा:

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। संविदा कर्मियों को नियमित करने के साथ ही 20 लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। आशा को 10 हजार रुपए मानदेय मिलेगा। कोई भी बीमार पड़ा तो सरकार 10 लाख रुपए तक का इलाज कराएगी।

दादी इंदिरा गांधी को किया याद:

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे संगठन को कमजोर कहने वाले इस भीड़ को देखें। हमारा संघर्ष जनता का संघर्ष है। अपनी दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने आस्‍था के लिए अपना जीवन दिया। उनके लिए देश से ऊपर कुछ भी नहीं था। उनकी देश और जनता के प्रति आस्‍था थी। आज मैं उन्‍हीं के बल पर खड़ी हूं।

 

यह भी पढ़ें: एक ही फैमिली के हैं गांजा, भांग और चरस, भांग सार्वजनिक मिलती है, लेकिन दूसरे गैरकानूनी क्यों? जानें सबकुछ

यह भी पढ़ें: क्या NCB दफ्तर में हुई आर्यन खान को फंसाने की साजिश ? रिकॉर्डिंग में ज़बरन बुलवाई गई बातें ! वीडियो आया सामने…

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More