यूपी कांग्रेस ने तय किये प्रत्याशियों के नाम!

0

किसी के अच्छे दिन आए हो या न आए हो कांग्रेस के दिन अच्छे जरुर आ गए हैं। अच्छे दिनों की शुरुआत हुई तब जब करीब करीब वेंटिलेटर पर आ पहुंची कांग्रेस में जान फूंकने काम किया कांग्रेस की नवनिर्वाचित महासचिव प्रियंका गांधी ने।

यूपी की कमान प्रियंका गांधी के हाथ आते ही अधमरी हो चुकी कांग्रेस में फिर से जान आ गई। जहां यूपी में राजनातिक दलों के नाम पर सपा बसपा को गिना जाता था और कांग्रेस की उपेक्षा होने लगी थी। वहीं उत्तर प्रदेश में यूपी कांग्रेस के दिन बदलने लगे है।

सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 35 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। अब कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की ग्राउंड रिपोर्ट जानने की तैयारी शुरु कर दी है। जिसके लिए सचिव स्तर के नेताओं को कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए जमीन पर उतारा जा रहा है।

Also Read :  मुश्किल में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव

कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेताओं को पार्टी चुनाव लड़ाएगी। बाकी सीटों के लिए छोटी पार्टियों से गठबंधन कर अपने साथ मिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही नई रणनीति तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस नए गठबंधन साझीदारों और विरोधी पार्टियों के बड़े नेताओं को लड़ा सकती है।

सचिव की सूची पर ही घिर गई थी कांग्रेस

बता दें हाल ही में कांग्रेस ने महासचिव को सूची जारी की थी। जिसमें से बिहार सचिव को लेकर खासी फजीहत हुई थी और ज्यादा फजीहत न हो इसलिए बिहार से नवनिवर्चित सचिव आशीष कुमार को विवाद के बाद हटा दिया गया था।

विवादों के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकारों की नियुक्तियो में से एक सचिव की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया था। बिहार कांग्रेस से नियुक्त किये गए कुमार आशीष को सचिव पद से हटा दिया गया था। आशीष पर कई आपराधिक मुकदमे होने के कारण उनकी नियुक्ति पर सवाल उठने लगे थे । जिसके कारण आशीष कुमार को सचिव के बाद से हटा दिया गया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More