चीन ने लद्दाख में घुसपैठ के प्रयास पर चुप्पी साधी

0

चीन ने बुधवार को कहा कि उसे लद्दाख क्षेत्र में अपनी सेना और भारतीय जवानों के बीच हुई झड़प के बारे में जानकारी नहीं है। चीन ने यह भी कहा कि उसके सीमावर्ती जवान हमेशा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) से लगे चीनी क्षेत्र में गश्त करते रहते हैं।

शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं

लद्दाख में पांगोंग झील के पास चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ। इसके एक दिन बाद चीन ने कहा कि भारत को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का पालन करना चाहिए।चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “मुझे उसके बारे में जानकारी नहीं है। चीन के जवान सीमा पर हमेशा शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

read more :   जर्मनी एयरलाइंस, एयर बर्लिन होगा दिवालिया

डोकलाम में जारी गतिरोध को दो महीने पूरे हो गए

उन्होंने कहा, “हम हमेशा वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे चीनी क्षेत्र में गश्त करते हैं। हम भारत से वास्तविक नियंत्रण रेखा का पालन करने का आग्रह करते हैं।”भारत के लद्दाख क्षेत्र में हुई इस घटना को सिक्किम क्षेत्र के डोकलाम में भारत व चीन के बीच चल रहे गतिरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। डोकलाम में जारी गतिरोध को दो महीने पूरे हो गए।

जवानों को मामूली चोटें आने की खबर है

चीनी जवानों ने भारतीय सीमा के पार पांगोंग झील में प्रवेश करने की कोशिश की। इस इलाके को फिंगर फोर या फिंगर फाइव के नाम से जाना जाता है। चीनी जवानों के प्रयास को भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया। चीनी जवानों को रोके जाने के बाद उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। भारतीय जवानों ने भी पथराव कर इसका जवाब दिया।दोनों तरफ जवानों को मामूली चोटें आने की खबर है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More