पवन सिंह का ऐसा कोई भोजपुरी गाना नहीं होता जो हिट न होता हो और लोगों को पसंद न आता हो। उनका गाना ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ आज भी लोगों की जुबान पर है। यह गाना इतना हिट हुआ की इस गाने से पवन सिंह रातोंरात सुपर स्टार बना गए थे।
लंबे समय तक इस गाने ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी बादशाहत बनाई रखी थी। यह पहला ऐसा गाना था जिसको यूट्यूब पर करोड़ों की संख्या में व्यूज मिले थे। लेकिन अब इस गाने को कड़ी टक्कर मिली है।
भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का गाना ‘हैलो कौन’ ने भोजपुरी के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इसे अभी तक करीब 50 करोड़ बार देखा गया है जो अपने आप में रिकॉर्ड है। 9 दिसंबर 2019 को रिलीज हुए इस गाने को आज की तारीख में 510,157,441 व्यूज मिल चुके हैं।
वहीं बात करें अगर ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ की तो यह गाना 8 मई 2016 को रिलीज हुआ था। इस गाने के आज की तारीख में 313,339,118 व्यूज हैं।
रितेश पांडे ने हैलो कौन गाना स्नेहा उपाध्याय के साथ मिलकर गाया है। इसे आशिष वर्मा ने लिखा है और उन्हीं ने संगीत भी दिया है।
यह भी पढ़ें: Lockdown में क्या कर रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह?
यह भी पढ़ें: बिना मेकअप ऐसी दिखती है भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन्स
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]