Lockdown में क्या कर रही हैं भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह?

0

कोरोना वायरस के चलते इस वक़्त दुनिया के अलग-अलग देशों में लॉकडाउन चल रहा है। इस कारण से लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। आम जनता ही नहीं बड़े-बड़े स्टार भी अपने घरों में कैद हो गए हैं। लेकिन घर में रह कर भी ये स्टार लोगों को जागरुक कर रहे हैं, अपने चाहने वालों के लिए वीडियो बना रहे हैं और उनके फैंन उनकी इस अदा का लुत्फ भी खूब उठा रहे हैं। Journalist café आज आपको दिखने जा रहा है कि आखिर भोजपुरी सिनेमा जगत की सुपरस्टार और युवा दिलों की घड़कन अक्षरा सिंह किस तरीके से इस लॉकडाउन में अपने चाहने वालों का ख्याल रख रही हैं।

भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह भी इन दिनों अपने घर कैद हैं। लेकिन वो लॉकडाउन को खूब एंजॉय कर रही हैं। अक्षरा एक तरफ जहां अपने फैंस को इंटरटेन कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वीडियों के जरिए समाज को भी जागरुक करने का काम कर रही हैं।

इसके लिए अक्षरा ने हथियार बनाया है सोशल मीडिया को…। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपने फैंस से लॉकडाउन का पालन करने का रिक्वेस्ट तो करती ही रहती हैं साथ ही साथ अपने डांस के वीडियो से फैंस का मन मोह रही हैं।

लॉकडाउन होते ही अक्षरा सिंह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मर्स पर एक्टिव हो गई। अक्षरा फेसबुक, Youtube, Instragram, Tiktok के माध्यम से अपने लाखों फैंस से रोज जुड़ती हैं, उनसे बात करती हैं साथ ही उन्हें इंटरटेन भी करती है। लॉकडाउन के दौरान अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं। जो कि उनके चाहने वालों के बीच चर्चा का विषय भी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें : बिना मेकअप ऐसी दिखती है भोजपुरी की ब्यूटी क्वीन्स

किसी वीडियो में जनता से अपील करती हुई दिख रही हैं तो (AMBIENCE Byte लॉकडाउन का पालन करें, घर में रहें) तो किसी वीडियो में खाना बना रही हैं। इसके साथ ही अक्षरा का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बिटोर रहा है। आलम ये है कि अब तक इस वीडियों को लाखों लोग देख चुके हैं।

इतना ही नहीं अक्षरा सिंह लॉकडाउन में गरीबों की मदद भी कर रही हैं और इसका भी वीडियों उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो लोगों को मास्क और रोजमर्रा की जरुरी चीजों को बांटती हुईं दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें : बोल्ड साड़ी लुक से तहलका मचा रहीं अक्षरा सिंह, देखें तस्वीरें

लॉकडाउन के इस दौर में सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अलग-अलग चाइलेंज देने का दौर भी चल पड़ा है। कोई किसी को खाने का चाइलेंज दे रहा तो किसी को गाने का चाइलेंज दे रहा है। इस माहौल से अक्षरा भी अछूती नहीं हैं। हाल ही में अक्षरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो किसी से साड़ी पहनने का चाइलेंज एक्सपेक्ट करती हुई दिख रही हैं। साड़ी पहने के इस अंदाज को भी लाखों लोगों ने देखा और सराहा है।

बताते चले कि अक्षरा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। अक्षरा सिंह मूल रुप से बिहार के पटना की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम बिपिन सिंह और मां का नाम निलिमा सिंह है। अक्षरा सिंह ने साल 2011 में आई भोजपुरी फिल्म ‘प्राण जाए पर वचन ना जाए’ से अपना डेब्यू किया था। अक्षरा सिंह छोटे पर्दे के शो ‘काला टीका’ में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री के साथ-साथ अक्षरा सिंह एक सिंगर भी हैं।

यह भी पढ़ें : मोनालिसा-निरहुआ समेत भोजपुरी हस्तियों ने सेलिब्रेट किया मदर्स डे, देखें तस्‍वीरें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More