CAA Protest : UP में फिर भड़की हिंसा, अब तक 16 की मौत

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटनाओं में अब तक 16 की मौत हो चुकी है। इस मामले में अब तक 350 से अधिक गिरफ्तारियां हुईं जिसमें सबसे ज्यादा 201 उपद्रवी लखनऊ से गिरफ्तार किए गए हैं।

शनिवार को भी इन जिलों में पुलिस हाई अलर्ट पर है और इंटरनेट सेवा बाधित रखी गई है। हिंसा में चिन्हित अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

आठ साल के बच्चे की मौत-

शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुए। इसमें करीब 16 लोगों की मौत हो गई। इसमें एक आठ साल का बच्चा भी शामिल है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिका पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक मेरठ में चार, बिजनौर, कानपुर, संभल में दो-दो, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद व वाराणसी में एक-एक की जान गई है। शनिवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहे। कई जिलों में इंटरनेट ठप है।

यह भी पढ़ें: उत्‍तर प्रदेश में आगजनी, तोड़फोड़ के बाद भेजी जा रही वसूली नोटिस

यह भी पढ़ें: संशोधित नागरिकता कानून को 1,100 बुद्धिजीवियों का समर्थन

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)