रामपुर उपचुनाव 2019 : नहीं बंटा मुस्लिम वोट, दिखा आजम खान का रुतबा

0

यूपी उपचुनाव में रामपुर सीट से आ रहे रुझानों को देखकर यह साफ है कि इस सीट पर मुस्लिम वोटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

वैसे भी रामपुर समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसे में सपा की ओर से आजम खान की पत्नी डॉ. तंजीन फातिमा को उतारा गया।

तंजीन फातिमा का खाते में वोट-

रूझानों में पूरे के पूरे वोट तंजीन फातिमा के खाते में जाते हुए दिख रहे हैं।

अभी तक 71 हजार वोटों की गिनती के बाद सपा कैंडिडेट तंजीन फातिमा को आधे से ज्यादा वोट मिले हैं।

सपा के अलावा कांग्रेस और बसपा ने यहां से मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव लड़ाया था।

इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में थे।

बसपा का बुरा प्रदर्शन-

तंजीन फातिमा को अ​ब तक 43 हजार से अधिक वोट मिल चुके हैं।

वहीं बसपा कैडिंडेट जुबैर मसूद खान को अभी तक केवल 635 वोट मिले हैं।

इसके अलावा कांग्रेस के अशरद अली खान को 2313 वोट ​हासिल हुए हैं।

निर्दलीय शीब खान को 66 जबकि जावेद को 344 वोट मिले।

रामपुर में समाजवादी पार्टी से आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा और बीजेपी की भारत भूषण गुप्ता के बीच मुकाबला था लेकिन बीजेपी के भारत भूषण गुप्ता काफी पीछे हैं।

नहीं हुआ मुस्लिम वोटों में बंटवारा-

बीजेपी नेताओं को उम्मीद थी कि रामपुर में हिंदू वोटों के मिलने और मुस्लिम वोटों के बिखराव का उन्हें फायदा मिलेगा लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा।

हालांकि अभी कई राउंड की गिनती बाकि है।

रामपुर में 1 लाख 60 हजार 8 सौ 36 वोटों की गिनती बची है।

यह भी पढ़ें: रामपुर : भावुक हुए आजम खान, कहा- घट गया मेरा 22 किलो वजन

यह भी पढ़ें: गाड़ी हुई जब्त तो सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More