BSP सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, कल दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया।

0

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक बीएसपी सुप्रीमो की मां की उम्र 92 वर्ष थी। उनका दिल्ली के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मायावती अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

सतीश मिश्रा ने दी जानकारी:

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु। मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया:

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “उ।प्र। की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जताया दुःख:

प्रियंका गांधी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति।”

 

यह भी पढ़ें: सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति को उम्रकैद, जानिए कब-कब, क्या हुआ?

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More