सत्ता के नशे में चूर भाजपा कर रही है गिरफ्तारियां : मायावती

0

वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी को लेकर बसपा (BSP) अध्यक्ष मायावती ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के प्रति शोषण, अत्याचार और जमीन बेदखली के खिलाफ लड़ने वाले बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकार दमनचक्र चला रही है।

घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है

मायवती ने कहा कि देशभर में जिस तरह से गिरफ्तारियां हुई हैं ये सत्ता का दुरुपयोग और निरंकुशता की पराकाष्ठा है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

सरकार के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है

मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए ऐसी कार्रवाई की है। सरकार के इस रवैये से लोगों में आक्रोश है, जिसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

Also Read :  चाहे लोग कितना ही रोकने की कोशिश करे सपा और साइकिल नहीं रुकेगी

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकारों को अपनी जनविरोधी नीतियों के साथ-साथ लोकतंत्र विरोधी नीतियों और कार्यप्रणाली से बचना चाहिए। मायावती ने कहा कि नक्सल समर्थक के नाम पर देश के कई राज्यों से कवि, वकील, प्रोफेसर और बुद्धिजीवियों की गिरफ्तारी हुई है। वो सही नहीं है।

गिरफ्तारी और उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई

बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े मामलों में मंगलवार को देश के कई हिस्सों में वामपंथी विचारकों की गिरफ्तारी और उनके ठिकानों पर छापेमारी हुई। इसमें पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा, वरवरा राव, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरिया और वरनोन गोंजालवेस को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की छापेमारी महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, दिल्ली और झारखंड में की गई।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More