BSP विधायक की पसंद थी बाबा साहेब की भगवा प्रतिमा

0

बदायूं में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने के बाद नई मूर्ति जब भगवा (saffron) रंग में लगी नजर आई तो बवाल मच गया। एक बार फिर योगी सरकार कटघरे में आई क्योंकि इस बार बदली गई मूर्ति का रंग भगवा था। इससे पहले कि मामला साफ होता बवाल बढ़ चुका था, लेकिन सच्चाई सामने आई तो पता लगा कि मूर्ति तोड़े जाने के बाद प्रशासन ने बीएसपी के स्थानीय नेताओं से मदद ली थी और बीएसपी के जिलाध्यक्ष ने नई मूर्ति के रूप में भगवा रंग में रंगी मूर्ति को पसंद किया था, जिसे आगरा से मंगवा कर लगवाया गया था और इसमें स्थानीय लोगों की सहमति भी थी।

दल-बल के साथ मूर्ति को रंगने चल पड़े

प्रशासन कटघरे में आया तो सफाई देने के लिए बीएसपी की जिला इकाई सामने आ गई। बीएसपी के जिलाध्यक्ष ने पहले चिट्ठी जारी कर कहा कि यह मूर्ति उनकी सहमति से लगाई गई है और फिर तुरंत वो दल-बल के साथ मूर्ति को रंगने चल पड़े। कुछ ही घंटों के अंदर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को भगवा रंग से नीले रंग में रंग दिया गया।

also read :  भाजपा विधायक के भाई की हुई गिरफ्तारी, साथियों समेत दर्ज होगी FIR

बीएसपी के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम ने खुद अपने साथियों के साथ जाकर मूर्ति को भगवा से नीला किया। बदायूं के कुंवरगांव में कुछ शरारती लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसे दोबारा स्थापित किया गया। लेकिन इस बार नई प्रतिमा नीले रंग की जगह भगवा रंग की लगाई गई। अंबेडकर के कपड़ों को भगवा रंग में रंगा गया था।

सरकार को बदनाम करने की साजिश है

बीजेपी अब इस मुद्दे को लेकर हमलावर है और कह रही है कि बीएसपी ने भगवा रंग की प्रतिमा चुनी, लेकिन इल्जाम योगी सरकार पर लगाया गया। बीजेपी के प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने कहा कि इसमें प्रशासन का कोई रोल नहीं है। ऐसे में ये सरकार को बदनाम करने की साजिश है। सवाल ये है कि आखिरकार जब मूर्ति टूटी तो प्रशासन ने मूर्ति खुद क्यों नहीं लगवाई और क्यों राजनीतिक पार्टियों की मदद से ये मूर्ति लगवाई गई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More