लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ के आईडिया चुरा रहीं भाजपा-कांग्रेस

0

लोकसभा चुनाव के लिए जहां देश की बड़ी चुनावी पार्टियां नए-नए पैंतरे अपना रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर सियासी तेवर दिखाते हुए बड़ा आरोप लगाया है। आप का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के लिए देश की बड़ी पार्टियां आप पार्टी के आईडिया चुरा रही हैं। यहां आप ने एक साथ बीजेपी और कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया है।

आप ने बड़े दलों पर लगाया चोरी का आरोप

बता दें, आम आदमी पार्टी ने देश के सबसे पुराने दो दलों (भाजपा और कांग्रेस) पर अपने पार्टी के योजनाओं और मेनिफेस्टो की नकल करने का आरोप लगाया है। ये आरोप दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लगाया है।

बड़ा आरोप लगाते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी में लीडरशिप क्राइसिस के साथ-साथ आईडियाज़ क्राइसिस भी देखी जा रही है। और यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी का जनता से जुड़ाव खत्म हो चुका है। देश की सबसे पुरानी पार्टी, देश के सबसे नई पार्टी की आईडिया और मेनिफेस्टो को चुराने लगी है।’

 

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आईडिया चोरी के अलावा कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक चुनाव जीतने पर भी बड़ा दावा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप के चुनावी एजेंडे,योजनाओं और मेनिफेस्टो को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में जीत हासिल की है।  बीजेपी द्वारा भी अब मध्यप्रदेश में  आम आदमी पार्टी की योजनाओं को अपनाया जा रहा है जो स्वागत योग्य है। अब देखना होगा कि चुनावी मेनिफेस्टो को लेकर छिड़ी सियासी जंग का 2024 लोकसभा चुनाव पर क्या असर देखने को मिलता है।

कांग्रेस ने ‘आप’ की ली चुटकी

आप पार्टी के इस आरोप के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी अरविंद केजरीवार की आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है। आप की चुनावी रणनीति चोरी करने का सवाल जब कांग्रेस से किया गया तो कांग्रेस पार्टी ने तीखी टिप्पणी दी। कांग्रस ने आप को नई पार्टी बोलते हुए आप के नेताओं के जेल में होने की याद दिलाई है।

कांग्रेस के प्रवक्ता अनुज आत्रेय ने जवाब देते हुए कहा, ‘देश की सबसे नई पार्टी ही इस समय सबसे ज्यादा देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी से दोस्ती करने के लिए बेताब है। केंद्र सरकार के अध्यादेश मामले में समर्थन के लिए कांग्रेस पार्टी का ही दरवाजा खटखटाया जा रहा है और दूसरी तरफ सीनाजोरी दिखाते हुए आइडिया चोरी करने का दावा करना हास्यास्पद और इनकी नीयत को दर्शाता है। वैसे भारतीय राजनीति में आम आदमी पार्टी  एक ऐसी पार्टी है जिसके इतने सारे नेता कम समय में जेल गए हैं।’

भ्रष्टाचारियों के साथ चल रही ‘आप’

आगे कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा और नेतृत्व के बल पर राजनीत में भागीदार होती है और इतने लंबे समय से कई उतार चढ़ाव पार्टी ने देखे हैं और पूरे दमखम के साथ राज्य के विधानसभा और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में सियासी रण में होगी। भ्रष्टाचारियों की फौज लेकर चल रही आम आदमी पार्टी पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें वैसे अब दिल्ली की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी और बहुत जल्दी ये सत्ता से काफी दूर होंगे।

 

Also Read : आदिपुरुष के विवाद में फंसी ‘रामायण’, ‘बजरंगबली’ को भगवान मानने पर भी सियासत

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More