पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता राज्यसभा के लिए मनोनीत

0

मोदी सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता को राज्यसभा सदस्य के लिए मनोनीत किया है। स्वप्न दासगुप्ता वरिष्ठ पत्रकार हैं और वह दि स्टेट्समैन, दि टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडिया टुडे सहित कई मीडिया संगठनों में विभिन्न संपादकीय पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जन्म व शिक्षा

स्वप्न दासगुप्ता का जन्म 3 अक्टूबर 1955 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। स्वप्न दासगुप्ता दिल्ली के सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के छात्र रहे हैं। इसके अलावा लंदन के SOAS से भी पढ़े हैं। इनकी अंग्रेजी उच्च स्तरीय मानी जाती है। यह काफी व्यंग्यात्मक तरीके से प्रहार करते हैं।

प्रसिद्ध स्तंभकार

स्वप्न दासगुप्ता स्तंभकार भी हैं। तमाम अखबारों के अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया में ‘Right and Wrong’ नाम का एक कॉलम लिखते रहे हैं। वैकल्पिक विचारों के लिए यह कॉलम काफी लंबे समय से पढ़ा जा रहा है। स्वप्न का कॉलम वाम विचारधारा से भरे मीडिया में एक विकल्प का स्थान माना जाता रहा है। ‘टाइम्स आफ इंडिया’ की साइट से उनका एक दिलचस्प परिचय मिला।

BJP समर्थक के तौर पर पहचान

60 साल के दासगुप्ता को कई लोग कहते हैं कि सारे विचारों का एंगल भाजपा को पोषित करता है। पर ऐसा ही अन्य पत्रकारों के बारे में कहा जाता है। उन्हें पिछले साल पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह न्यूज चैनलों पर होनी वाली राजनीतिक बहसों में अक्सर नजर आते हैं और मोदी सरकार के पक्ष में राय जाहिर करते दिखते हैं।

भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने साल 2004 लोकसभा चुनाव के दौरान कन्याकुमारी से लेकर अमृतसर तक भारत उदय यात्रा की थी, इस यात्रा के दौरान आडवाणी के साथ उनके रथ पर दासगुप्ता भी थे। साल 2006 में राजनाथ की पुरी से दिल्ली तक की भारत सुरक्षा यात्रा में भी गुप्ता शामिल थे।

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More