महागठबंधन में शामिल होते हैं नीतीश तो ऐतराज नहीं : राबड़ी देवी

0

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता राबड़ी देवी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (युनाईटेड) के महागठबंधन में आने पर कोई ऐतराज नहीं है।

राबड़ी देवी ने कहा कि अगर नीतीश कुमार फिर से महागठबंधन में शामिल होते हैं तो हमें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

राबड़ी देवी ने कहा कि अगर महागठबंधन में नीतीश कुमार फिर से वापस आना चाहतें हैं तो इसका फैसला राजद के शीर्ष नेताओं द्वारा लिया जाएगा।

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी सुझाव दिया कि बीजेपी को पछाड़ने के लिए सभी दलों को एक साथ आना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी द्वारा दी गई इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नी​तीश कुमार और राबड़ी देवी शामिल हुए थे।

बता दें​ कि आरजेडी में शामिल जेडीयू के केंद्र में साकंतिक रूप से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को लेकर नीतीश नाराज बताए जा रहे हैं। इस प्रस्ताव के बाद जेडीयू नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, बीजेपी को नहीं मिली जगह

यह भी पढ़ें: अब भविष्य में भी मोदी सरकार में शामिल नहीं होगी JDU : केसी त्यागी

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More