‘लॉलीपॉप लागे लू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया’ से दुनियाभर को झूमने पर मजबूर करने वाले भोजपुरी गायक पवन सिंह अब जल्द ही हिंदी संगीत में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका हिंदी गाना ‘कमरिया हिला रही है’ जल्द ही रिलीज होने को तैयार है।
जेजस्ट म्यूजिक के साथ बने इस होली गीत के वीडियो में पवन के साथ डांसर और एक्टर लॉरेन गोटलिब भी नजर आएंगी। इस गाने को मुद्दसर खान ने कोरियाग्राफ किया है और पवन और पायल देव के साथ मिलकर रिकॉर्ड किया है।
पवन ने पोस्टर किया शेयर-
https://www.instagram.com/p/B8yAcFAAMbk/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
इस बारे में जानकारी देते हुए पवन सिंह ने कहा, ‘मुझे ‘कमरिया हिला रही है’ गाना गाने में बहुत मजा आया। मैं चाहता हूं कि मेरे प्रशंसक वही प्यार और समर्थन मेरे इस गाने को भी दें जो उन्होंने मेरे सभी गानों को दिया है।’
पवन सिंह का यह गाना होली नंबर बनने वाला है। यह गाना 24 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा की शान पवन सिंह-
भोजपुरी फिल्मों के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय और आवाज से वो मुकाम हासिल किया है जो हर कोई पाना चाहता है।
पवन सिंह ने कम वक्त में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की है। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया’ जैसे गानों से पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गए।
यह भी पढ़ें: Birthday Special : ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से सुपरस्टार बने पवन सिंह
यह भी पढ़ें: Pawan Singh का रोमांटिक अंदाज, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video