Birthday Special : ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से सुपरस्टार बने पवन सिंह

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। उनका जन्म बिहार के आरा में हुआ था। पवन सिंह अपनी एक्टिंग और सिंगिंग से भोजपुरी इंडस्ट्री में लोहा मनवा चुके हैं।

पवन सिंह ने फिल्म ‘रंगीली चुनरिया तोहरे नाम’ से अपनी ​करियर की शुरुआत की थी। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया’ जैसे गानों से पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गए।

पर्सनल लाइफ-

पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने कथित रूप से 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। कहा जा रहा था कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे इसलिए उनकी पत्नी ने आत्महत्या की। 2018 में उन्होंने बलिया में ज्योति सिंह से शादी की।

भोजपुरी सिनेमा की शान पवन सिंह-

भोजपुरी फिल्मों के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय और आवाज से वो मुकाम हासिल किया है जो हर कोई पाना चाहता है। पवन सिंह ने कम वक्त में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की है।

यह भी पढ़ें: स्विमिंग पूल में आग लगा रहा पवन-लुलिया का रोमांस, देखें VIDEO

यह भी पढ़ें: आ गया पवन सिंह और लूलिया का धमाकेदार वीडियो सांग

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More