Pawan Singh का रोमांटिक अंदाज, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

0

भोजपुरी सिनेमा के गायक और जबरदस्त एक्टर पवन सिंह एक्शन सीन के साथ साथ अपने रोमांटिक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनका एक भोजपुरी सॉन्ग इन दिनों धमाल मचा रहा है।

इस वीडियो सॉन्ग में पवन सिंह और काजल राघवानी की हिट जोड़ी नजर आ रही है। यह भोजपुरी सॉन्ग जमकर वायरल हो रहा है। पवन सिंह के इस गाने का नाम ‘बलमुआ के गांव में’ है।

इस भोजपुरी वीडियो में पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी खूब जंच रही है। पवन सिंह का यह गाना फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ का है। यूट्यूब पर इस गाने के धूम मची हुई है।

भोजपुरी सिनेमा की शान पवन सिंह-

भोजपुरी फिल्मों के पॉवर स्टार पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने अभिनय और आवाज से वो मुकाम हासिल किया है जो हर कोई पाना चाहता है। पवन सिंह ने कम वक्त में मेहनत के बलबूते अगर किसी ने तरक्की हासिल की है।

पवन सिंह ने फिल्म ‘रंगीली चुनरिया तोहरे नाम’ से अपनी ​करियर की शुरुआत की थी। ‘लॉलीपॉप लागेलू’ और ‘छलकत हमरो जवनिया’ जैसे गानों से पवन सिंह देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हो गए।

पहचान की मोहताज नहीं काजल-

काजल राघवानी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा में टॉप एक्ट्रेसस में गिना जाता है। काजल और पवन सिंह का अलबम सांग ‘छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा’ ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था।

काजल ने भोजपुरी सिनेमा में भी कम टाइम में अपना एक मुकाम बना चुकी हैं और लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर मतलब Kajal Raghwani

यह भी पढ़ें: Birthday Special : ‘लॉलीपॉप लागेलू’ से सुपरस्टार बने पवन सिंह

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More