भोजपुरी सुपरस्टार और दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के जन्मदिन के मौके पर पावर स्टार पवन सिंह ने जन्मदिन की बधाई दी है। पवन सिंह ने मनोज तिवारी के साथ की सोशल मीडिया में तस्वीर शेयर की है।
https://www.instagram.com/p/BtUeTSjD3uC/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
जिसमें लिखा है कि कैप्शन में लिखा है आज हमारे बड़े भैया मनोज तिवारी जी का जन्मदिन है मेरे तरफ से इन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं और अपने भगवान से दुआ करता हूं कि यह हमेशा खुश रहें और ऐसे ही हमेशा सांसद बने रहे यह हमारे आदर्श हैं। हैप्पी बर्थडे मनोज भैया।
Also Read : अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी गिरफ्तार
आपको बता दें कि मनोज तिवारी का बिहार के एक छोटे से गांव अटारवालियां में साल 1971 में हुआ था। बचपन से ही मनोज तिवारी को संगीत में रुची थी। भोजपुरी फिल्मों में अभिनेता बनने से पहले मनोज तिवरी ने करीब 10 साल अपनी गायकी से मन जीता।
https://www.instagram.com/p/BaEToSBg-Si/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
साल 2003 में आई भोजपुरी फिल्म “ससुरा बड़ा पैसे वाला” से इन्होंने अभिनय की शुरूआत की। मनोज की यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ साबित हुई और करीब 50 लाख रुपए में बनी इस फिल्म ने लगभग 19 करोड़ रूपए का बिजनेस किया था।
https://www.instagram.com/p/BT_CiojASv6/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
कई भोजपुरी हिट फिल्मों में काम करने के बाद मनोज तिवारी टीवी के हिट रियालिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए हैं। इसके साथ ही मनोज तिवारी संगीत क्षेत्र में भी लगातार एक्टिव रहें और समय-समय पर अपनी नए म्युजिक एलबम भी निकालते रहे।
https://www.instagram.com/p/BbXIFKWAXnf/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
हालांकि मनोज तिवारी फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में अपनी किस्मत आजमाते रहे। साल 2009 में उन्होंने समाजवादी के टिकट पर यूपी के गोरखपुर से यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उस समय बीजेपी प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
https://www.instagram.com/p/BocOPJThgjr/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अन्ना हजारे के आंदोलन के समर्थन में अपनी गिरफ्तारी देने वाले मनोज तिवारी भाजपा में शामिल हुए और 2014 में उत्तरी पूर्व दिल्ली से लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत हासिल की।
कुछ समय बाद पार्टी में अच्छा काम करने की वजह से मनोज तिवारी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। साल 2017 में हुए दिल्ली के एमसीडी चुनाव मनोज तिवारी के अगुवाई में बीजेपी ने जबरदस्त जीत हासिल की।
https://www.instagram.com/p/BnyFQuEB6_H/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अभनेता से राजनेता बने मनोज तिवारी का क्रिकेट प्रेम भी किसी से छुपा नही है। ये कई बार बनारस हिंदु विश्वविधालय की ओर से खेल भी चुके हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)