फिर जामा मस्जिद पहुंचे भीम आर्मी चीफ, पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

0

सशर्त जमानत पर जेल से रिहा हुए भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्रवार को जामा मस्जिद पहुंचे। यहां CAA और NRC के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए।

प्रदर्शन में पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि वह कोर्ट की सभी शर्तों को मानेंगे और आज शाम तक दिल्ली से वापस लौट जाएंगे। उन्होंने मीडिया के सामने भारतीय संविधान की प्रति भी दिखाई।

‘संविधान सर्वोपरि’-

भीम आर्मी चीफ ने कहा कि वह देश के संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। जामा मस्जिद प्रदर्शन में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार के लोगों से मिलने यहां आया हूं।

यही वो जगह है जहां मुझे अपने परिवार से दूर किया गया था। मैं उसी परिवार से मिलने आया हूं।

सशर्त जमानत पर बाहर है चंद्रशेखर-

दिल्ली की एक अदालत ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को बुधवार को जमानत दी थी। आजाद पर जामा मस्जिद इलाके में CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान भीड़ को उकसाने का आरोप है।

उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने बिना इजाजत मार्च निकाला। 20 दिसंबर को मार्च निकालने के ​अगले ही दिन 21 दिसंबर को उन्हें हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें: CAA Protest : दरियागंज हिंसा मामले में 15 गिरफ्तार, भीम आर्मी के चीफ भी हिरासत में

यह भी पढ़ें: रामपुर में एक प्रदर्शनकारी की फायरिंग में मौत, पथराव, हालात बहुत तनावपूर्ण

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More