CAA Protest : दरियागंज हिंसा मामले में 15 गिरफ्तार, भीम आर्मी के चीफ भी हिरासत में

0

पुरानी दिल्ली के दरियागंज में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ एक प्रदर्शन के दौरान हिंसा के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था।

संविधान की प्रति लेकर पहुंचे चंद्रशेखर-

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोगा नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए जमा हुए थे। यहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था।

दोपहर 2 बजे के आसपास भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर भी वहां पहुंचे। वह संविधान की एक कॉपी लेकर यहां पहुंचे थे।

जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें दबोचने की कोशिश की तो वह अचानक आंखों के सामने से ओझल हो गए थे। इसके बाद शुक्रवार देर रात चंद्रशेखर को हिरासत में ले​ लिया।

यह भी पढ़ें: CAA Protest : लखनऊ में पत्रकार को पुलिस ने हिरासत में लिया, CMO के दखल के बाद छोड़ा

यह भी पढ़ें: CAA पर देशभर में बवाल, हिंसक प्रदर्शन, 10 की मौत

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More