विवेक तिवारी के कातिलों को फांसी की सजा दे योगी सरकार : आजम खान

0

विवेक तिवारी गोलीकांड में योगी सरकार चौतरफा विपक्ष के निशाने पर है। सभी पार्टियां योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रही हैं। सपा नेता आजम(Azam) खान भी इसी क्रम में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने रामपुर में हाथ में तख्ती लेकर विवेक तिवारी हत्याकांड के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है।

विवेक तिवारी के हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाए

आजम खान ने विवेक तिवारी की हत्या के आरोपियों को फांसी दिए जाने की मांग की है। आजम खान ने कहा कि घर के चिराग की हत्या की गई है किसी भी तरह का मुआवजा इसकी कमी को पूरा नहीं कर सकता। आजम खान ने कहा कि सीएम योगी को चाहिए कि विवेक तिवारी के हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुंचाए।

विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी की तहरीर पर दर्ज की थी

आापको बता दें कि सोमवार को गोमतीनगर थाने में यह रिपोर्ट विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी की तहरीर पर दर्ज की थी। मल्टिनैशनल कंपनी ऐपल में एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या मामले में कल्पना ने सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को नामजद किया था। एफआईआर में सीधे लिखा है कि पति विवेक की हत्या सिपाही प्रशांत चौधरी ने की है।

आरोपियों ने गाड़ी के शीशे से सटाकर गोली मारी थी। इसकी पूरी जानकारी पति के साथ सहकर्मी सना ने दी है। पत्नी ने लिखवाया है कि सना ने उन्हें बताया कि हम और हमारे सहकर्मी एएसएम साहब (विवेक तिवारी) रात में करीब डेढ़ बजे घर लौट रहे थे, तो अचानक सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार कार के सामने आ गए। एएसएम डर गए।

वह कार बचाकर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी बाइक पर पीछे बैठा सिपाही उतरा। उसके हाथ में डंडा था। आगे बैठे प्रशांत चौधरी ने गाड़ी के शीशे से पिस्टल सटाकर जान से मारने के उद्देश्य से फायर किया। दोनों अभियुक्तों ने वर्दी पर नेम प्लेट लगा रखी थी, जिससे उनकी पहचान हुई।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More