आखिर हो गया रावण गिरफ्तार…

0

उत्तर प्रदेश में सहारपुर में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी व भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण को उप्र की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके सहारनपुर लेकर आ रही है। यहां उससे शहर में हुई हिंसा को लेकर पूछताछ की जाएगी। चंद्रशेखर व उसके साथियों पर पुलिस ने 12-12 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। इस दौरान हिंसा के मामले से जुड़े 11 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

बीते महीने सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव और आसपास के इलाकों में जातीय हिंसा हुई थी। इस मामले में बसपा अध्यक्ष मायावती और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहारनपुर पहुंचे थे।

Also read : राहुल : किसानों को सिर्फ गोली दे सकती है मोदी सरकार

मायावती ने जातीय हिंसा के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जातिवादी तत्व सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके माहौल बिगाड़ रहे हैं।

वहीं, राहुल गांधी ने अपने सहारनपुर दौरे में सरकार पर आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था का राज कायम करने में पूरी तरह से विफल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More