अंडर-19 में सेलेक्शन पर डेनियल वेट ने अर्जुन तेंदुलकर को दी बधाई

0

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर(Arjun Tendulkar) का चयन श्री लंका दौरे के लिए अंडर-19 टीम में किया गया है। इसके बाद से लगातार अर्जुन को बधाइयां मिल रही हैं। उन्हें बधाई देने वालों की लिस्ट में इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल वेट का नाम भी शामिल हो गया है। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

डेनियल वेट ने दी बधाई

इंग्लैंड टीम की 27 वर्षीय बल्लेबाज ने लिखा- यस अर्जुन (Yessss Arjun!!!)। वेट को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलना है। वह इसकी तैयारियों में जुटी हुईं हैं। अगर आप इस खिलाड़ी को नहीं जानते हैं तो बता दें कि यह वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4 अप्रैल, 2014 को आधी रात को कई ट्वीट करते हुए विराट के लिए अपने प्यार का इजहार कर दिया था। यह अलग बात है कि उन्होंने अपने ट्वीट में विराट का नाम गलत लिखा था।

Also Read  : इंग्लैंड में अच्छा खेलेगी टीम इंडिया : सौरव गांगुली

इंग्लैंड में ट्रेनिंग करने जाते हैं

उल्लेखनीय है कि अर्जुन तेंडुलकर अक्सर इंग्लैंड में ट्रेनिंग करने जाते हैं। जहां डेनियल वेट से कई बार उनकी मुलाकात भी हुई। वह दोनों अच्छे दोस्त माने जाते हैं। वेट ने इससे पहले भी अर्जुन की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More