CAA के खिलाफ प्रदर्शन में बंदूक लेकर घुसा युवक, गोली चलाकर बोला- ‘ये लो आजादी’

0

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के पास हो रहे नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में एक शख्स खुलेआम बंदूक लेकर घुसा और फिर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान शख्स ने ‘ये लो आजादी’ भी कहा।

गोली चलने वाला शख्स गिरफ्तार-

इस फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हुआ है और उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू हो गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-

दिल्ली पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर रही है। जो व्यक्ति गोली लगने की वजह से घायल हुआ था उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में चली गोली-

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब एक शख्स ने वहां खुलेआम फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार ​कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग करने वाले शख्स का नाम गोपाल है।

यह भी पढ़ें: जामिया गोलीबारी घटना BJP नेताओं के भड़काऊ बयानों का परिणाम : डी. राजा

यह भी पढ़ें: CAA : जामिया प्रदर्शन के दौरान गोली चली, एक छात्र घायल

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More