जामिया गोलीबारी घटना BJP नेताओं के भड़काऊ बयानों का परिणाम : डी. राजा

0

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने जामिया गोलीबारी घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहाराया है। भाकपा नेता डी. राजा ने कहा कि जामिया गोलीबारी घटना दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा दिये गए भड़काऊ बयानों का सीधा परिणाम है।

अनुराग ठाकुर मांगे माफी-

भाकपा नेता डी. राजा ने कहा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर को उनकी उस टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए जिसमें उन्होंने भीड़ से ‘गद्दारों को गोली मारने’ का नारा लगाने को कहा था।

CAA के खिलाफ प्रदर्शन में चली गोली-

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया जब एक शख्स ने वहां खुलेआम फायरिंग की। इस दौरान एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने गोली चलाने वाले शख्स को गिरफ्तार ​कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग करने वाले शख्स का नाम गोपाल है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-

दिल्ली पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए शख्स से पूछताछ कर रही है। जो व्यक्ति गोली लगने की वजह से घायल हुआ था उसे पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: CAA : जामिया प्रदर्शन के दौरान गोली चली, एक छात्र घायल

यह भी पढ़ें: डॉ. कफील की गिरफ्तारी के लिए क्यों लगानी पड़ी STF? यूपी DGP ने दिया जवाब

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More