अगर एनीमिया से है पीड़ित तो चुकंदर और टमाटर का करे सेवन

0

एनीमिया रक्त सम्बंधित बीमारी है जो महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। शरीर में आयरन की कमी के कारण यह समस्या होती है। विटामिन बी12, फोलिक एसिड, कैल्सियम युक्त आहार आदि इससे बचाव करते हैं। इन चीजों से इस बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

tomato

फल जैसे खजूर, तरबूज, सेब, अंगूर, आदि खाने से शरीर में खून तेजी से बढ़ता और एनीमिया की शिकायत दूर होती है। एनीमिया से पीड़ित लोगों को हरी सब्जियां और फल काफी खाने चाहिए। -डॉ. संदीप चौधरी, फिजिशन, आरएमएलआई

अंजीर खाएं

एनीमिया के लिए अंजीर काफी फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में विटामिन बी12, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो खून की कमी दूर करते हैं। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में भी मददगार है।

अनार भी फायदेमंद

एक भी एक ऐसा फल है जिसमें विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अनार का सेवन करने से शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है और यह एनीमिया से लड़ने में भी मदद करता है। कमजोरी और थकान दूर होती।

Also Read : यूपी के अफसरों को मिलेगा पूर्व मुख्‍यमंत्रियों का बड़ा बंगला

चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इसे खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती। इसको रोज अपने खाने में सलाद या सब्जी बनाकर प्रयोग करने से शरीर में खून बनता है।

chukandar

चुकंदर की जड़ों को भी प्रयोग कर सकते हैं, इसमें विटामिन ए और सी होता है।

टमाटर

टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें बीटा केरोटिन और विटामिन ई भी पाया जाता है जो आयरन की कमी दूर करता है। टमाटर को सलाद के अलावा इसका सूप भी पी सकते हैं।

अंडा खाएं

अंडे में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, यह एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट भी है जो शरीर को बीमारियों से बचाकर आयरन की कमी दूर करने में मदद करता है। एक बड़े अंडे में 1 ग्राम आयरन होता है जो खून की कमी दूर करता है। अंडे को ब्रेकफास्ट में शामिल कर खून की कमी दूर करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More