अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे अमन मणि, महराजगंज सीट को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला

0

लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण के लिए महागठबंधन महराजगंज और बलिया से प्रत्याशियों का ऐलान करेगा। ऐसे में बाहुबली नेता व पूर्व मंत्री अमनमणि त्रिपाठी और उनकी बहन तनुमणि त्रिपाठी ने रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से पार्टी कार्यालय पर मुलाकात की। तनुमणि त्रिपाठी महराजगंज से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहतीं है।

तनुमणि त्रिपाठी को इससे पहले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने अपना प्रत्याशी चुना था। इसके बाद कांग्रेस ने भी तनुमणि को अपनी पार्टी का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन बाद में कांग्रेस में इनके नाम की घोषणा रद्द कर दी थी।

तनुमणि की जगह इनको मिला टिकट-

कांग्रेस ने महराजगंज संसदीय सीट से एक इंग्लिश चैनल में एडिटर सुप्रिया श्रीनेत को टिकट दे दिया। सुप्रिया श्रीनेत महराजगंज के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं।

तनुश्री के पिता अमरमणि त्रिपाठी को इलाके का कद्दावर नेता माना जाता था। लेकिन मधुमिता हत्याकांड में जेल जाने के बाद अमरमणि की सियासत पर ग्रहण लग गया।

नीरज शेखर ने भी की अखिलेश से मुलाकात-

इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। नीरज शेखर बलिया से समाजवादी पार्टी का टिकट चाहते हैं।

बता दें कि बलिया लोकसीट पर पूर्व पीएम चंद्रशेखर का कब्जा रहा है। चंद्रशेखर के बाद उनके पुत्र ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि 2014 में मोदी लहर के चलते यह सीट पहली बार ​भाजपा के खाते में चली गई थी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस से अमरमणि त्रिपाठी की बेटी को झटका, महाराजगंज से पत्रकार को मिला टिकट

यह भी पढ़ें: संघमित्रा का ऐलान, ‘गुंडों से भी बड़ी गुंडी हूं मैं’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More