कांग्रेस से अमरमणि त्रिपाठी की बेटी को झटका, महाराजगंज से पत्रकार को मिला टिकट

0

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से अमरमणि त्रिपाठी के बेटी तनुश्री त्रिपाठी का टिकट कट गया है। उनकी जगह एक इंग्लिश चैनल में एडिटर सुप्रिया श्रीनेत को टिकट दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस ने 12 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की।

महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी बनी सुप्रिया श्रीनेत का महराजगंज से पुराना नाता है। बता दें कि वह महराजगंज के पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं।

अमरमणि की सियासत पर ग्रहण-

इससे पहले शिवपाल यादव की अगुवाई वाले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) से तनुश्री को टिकट दिया गया था।

तनुश्री के पिता अमरमणि त्रिपाठी को इलाके का कद्दावर नेता माना जाता था। लेकिन मधुमिता हत्याकांड में जेल जाने के बाद अमरमणि की सियासत पर ग्रहण लग गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुछ 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण का चुनाव 11 अप्रैल, दूसरा 18 अप्रैल, तीसरा 23 अप्रैल, चौथा 29 अप्रैल, पांचवा 6 मई, छठा 12 मई और सातवां चरण 19 मई को होगा। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।

यह भी पढ़ें: जयाप्रदा पर SP नेता की अभद्र टिप्पणी – अब रंगीन हो जाएंगी रामपुर की शामें

यह भी पढ़ें: संघमित्रा का ऐलान, ‘गुंडों से भी बड़ी गुंडी हूं मैं’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More