अखिलेश की वॉक से भाजपा की सेहत खराब!

0

आजकल लखनऊ के गोमतीनगर रिवर फ्रंट की अलग ही रौनक है। वजह है सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का वहां पर जाना। अखिलेश यादव मॉर्निंग वॉक के लिए रिवर फ्रंट पर रोज जा रहे हैं। रिवर फ्रांट पर सपा अध्यक्ष के कई अंदाज देखने को मिल रहे हैं।

akhilesh

कभी अखिलेश क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं तो कभी वॉक करते। अखिलेश यादव के इस बदले हुए अंदाज से उनकी फिटनेस सुधर रही है लेकिन कहीं विपक्ष की तबियत न बिगाड़ दे।

tweet

दरअसल इन दिनों अखिलेश यादव आम लोगों के बीच में ही साइकिल का मजा लेते नजर आ रहे हैं तो कभी किक्रेट का। इन सब के बीच रिवर फ्रंट पर वॉक के दौरान लोगों से भी रूबरू हो रहे हैं।

भाजपा को रास नहीं आ रहा ये मॉर्निंग वॉक

पहले तो अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर ही सक्रिय थे। अब वॉक के बहाने लोगो से बेझिझक मिल भी रहे हैं। सरकारी आवास खाली करने के बाद से अखिलेश यादव अलग ही नजर आ रहे हैं।

Also Read :  ‘आप’ के कपिल को मिल सकता है भाजपा का सहारा!

उनके मॉर्ऩिंग वॉक ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। उनका ये बदला हुआ नया अंदाज लोगो को पसंद आ रहा है। उनका ये अवतार भाजपा के गले की फांस बनता नजर आ रहा है।

वॉक के साथ साथ जारी है निशानेबाजी का दौर

वॉक के दौरान सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गोमतीनगर का रिवरफ्रंट देश के रिवर फ्रंट से बेहतर है। रिवरफ्रंट की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बाहरी पेड़ नहीं लगे हैं। योगी सरकार को पौधों से लगाव नहीं है।

पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ के साथ ही प्रदेश के कई शहरों में हमने पर्यटन को बढ़ावा देने वाले कई केंद्र विकसित किए थे।

अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इनकी जांच करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को यह सभी स्थल अच्छे नहीं लग रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि गलती उनकी नहीं है, वह तो गाना भी नहीं सुनते हैं तो उनको भला घूमने वाली जगह कैसे अच्छी लगने लगेगी। हमने रिवर फ्रंट युवाओं के लिए बनाया था। ताकि लोग घूम सकें। वे तो गाने भी नहीं सुनते, घूमने क्या जाएंगे। रोमियो की कहानी जानते तो स्क्वायड को रोमियो नाम न देते। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार कला की कद्र करती थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More