आप की विधायक अलका लाम्बा ने पार्टी की सदस्यता से दिया इस्तीफ़ा

0

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लाम्बा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। अलका लाम्बा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी कई आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी अब ख़ास आदमी पार्टी हो गयी है।

पिछले साल से ही चल रहा था मनमुटाव:

अलका का पिछले साल से ही पार्टी से मनमुटाव चल रहा था। दिल्ली विधानसभा में पिछले साल दिसंबर 2018 में 1984 के सिख दंगों का हवाला देकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव पारित किया गया था। अलका ने इसका विरोध किया था। इसके बाद वह सदन से बाहर निकल गई थीं। पार्टी ने इस प्रकरण के बाद उनसे इस्तीफा मांगा था।

अगला चुनाव लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव:

अलका ने जानकारी दी कि, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की राय जानने के बाद पार्टी छोड़ने का फैसला किया। करीब 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद दिसंबर 2014 को अलका आप में शामिल हुई थीं। 2015 विधानसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक चुनी गईं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कही है।

अलका ने बीते 3 सितंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने इससे संबंधित पोस्ट ट्विटर पर साझा किया था।

ये भी पढ़ें:  देशभर में खलबली मचाने वाला ‘गब्बर सिंह चालान’ इन राज्यों में नहीं हुआ लागू, आखिर क्यों ?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More