राजस्थान पुजारी हत्या : योगी के मंत्रियों ने राहुल-प्रियंका को घेरा, पूछा- अब करौली जाएंगे?

राजस्थान में करौली जिले के बूकना गांव में दबंगों द्वारा मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने को लेकर उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि क्या राहुल या प्रियंका गांधी करौली भी जाएंगे?

हाथरस कांड के बाद हाथरस पहुंचे राहुल-प्रियंका को लेकर मंत्रियों ने तंज कसा और कहा कि क्या राहुल या प्रियंका गांधी करौली भी जाएंगे। सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने एक ट्वीट में लिखा- “राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा करौली (राजस्थान) जा रहे हैं? किसी ने सुना तो जरूर बताना।”

साधु-संतों की हत्या पर खामोश क्यों-

hathras

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजनीति करने हाथरस आ गए थे। वे कांग्रेस की सरकार वाले राज्यों में साधु-संतों की हत्या पर खामोश क्यों हैं?

Mohsin Raza

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी या कांग्रेस के अन्य नेता किसी साधु-संत की हत्या या उनके साथ हो रही लगातार क्रूर घटनाओं पर उनके घर नहीं जाते। किसी को खरोंच भी आ जाए और पता चल जाए कि वह अल्पसंख्यक समुदाय का व्यक्ति है तो पूरी कांग्रेस पार्टी ही उसके घर पहुंच जाती है।

बसपा और आम आदमी पार्टी पर भी किया हमला-

मायावती

मोहसिन रजा ने अन्य विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी को साधु-संतों के खिलाफ हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं देते।

Arvind_Kejriwal

ज्ञात हो कि राजस्थान में मंदिर के जमीन विवाद में एक पुजारी को जलाकर मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजस्थान के करौली जिले के बुकना गांव में मंदिर के जमीन विवाद में कुछ लोगों ने पुजारी को जिंदा आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी पुजारी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: पुजारी हत्या मामला: राजस्थान के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से की बातचीत, घटना पर जताया दुख

यह भी पढ़ें: गहरा आक्रोश जताते हुए बोले केंद्रीय मंत्री जावडेकर- पुजारी की जलाकर हत्या से हिल उठा राजस्थान

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Hot this week

लहसुन बीमारियों का है रामबाण, जानिए इसके कई फायदे

Garlic Health Benefits: स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है....

हरियाणा के पंचकूला में जैगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, पायलट सुरक्षित…

Plane Crash: हरियाणा के पंचकुला में मोरनी के नजदीक...

राबड़ी देवी पर आगबबूला हुए सीएम, कह दी इतनी बड़ी बात…

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में इन दिनों जबरदस्त...

Topics

लहसुन बीमारियों का है रामबाण, जानिए इसके कई फायदे

Garlic Health Benefits: स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है....

राबड़ी देवी पर आगबबूला हुए सीएम, कह दी इतनी बड़ी बात…

Bihar Politics: बिहार विधान परिषद में इन दिनों जबरदस्त...

इन बुरी आदतों की वजह से बढ़ रहा मोटापा, जल्द करें ये इलाज

Lifestyle News : आजकल की लाइफस्टाइल बहुत ही तेजी...

ट्रंप की हमास को चेतावनी: बंधकों की रिहाई संग शवों को सौंपे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शेष...

Related Articles

Popular Categories