कारगिल: हिमस्खलन में एक जवान लापता

0

उधमपुर। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिले में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। जिसके बाद एक जवान लापता हो गया है। जवान को ढ़ूढ़ने की कवायद जारी है। हिमस्खलन पर एक अधिकारी ने बताया कि कारगिल सेक्टर में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई।

अधिकारी के मुताबिक 17 मार्च यानि गुरुवार की रात 10 बजकर 45 मिनट पर कारगिल सेक्टर में 17,500 फुट की उंचाई पर स्थित चौकी में आर्मी के दो जवान सर्विलांस ड्यूटी पर थे। तभी वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए और फिर हिमस्खलन हुआ।

दोनों जवान इसकी चपेट में आ गए। एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया। बचाए गए जवान को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाई गई, जहां उसकी हालत में सुधार है। अधिकारी ने बताया कि दूसरा जवान अभी लापता है। खराब मौसम के बावजूद दूसरे जवान को ढूंढ़ने की कवायद जारी है। लेकिन अभी तक उसकी कोई खबर नहीं लगी है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More