इतिहास के पन्नों मे 17 अगस्त

0

जर्नलिस्ट कैफे खबरों के साथ-साथ आपको देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में भी जानकारियां देता है। हर दिन सुबह तारीख के हिसाब से इतिहास में घटित घटनाओं के बारे में हम आप को बताते हैं। जिससे तमाम तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को इतिहास से संबंधित घटनाओं के बारे में पता चल सके। आज का इतिहास के माध्यम से जर्नलिस्ट कैफे उन लोगों के बारे में आपको बताता है जिन्होंने इस देश के लिए अपना सबकुछ बलिदान कर दिया, साथ ही आज के दिन देश-विदेश की राजनीति में ऐसा क्या हुआ जो इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया।

17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1916 – अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त

1941 – वॉय. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।

1941 – बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।

17 अगस्त को हुए निधन

1949 – पुलिन बिहारी दास – महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।

1909 – मदनलाल ढींगरा

1982 – फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।

Also read : इतिहास के पन्नों में 15 अगस्त

17 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1717 – फ्रांस, रूस और प्रशिया के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1743 – स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1787 – यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।

1836 – ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।

1858 – हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।

1909 –

मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गयी।

महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को फांसी पर चढ़ा दिया गया।

1914 – लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1915 – चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।

1917 – इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

Also read : इतिहास के पन्नों में 14 अगस्त

1924 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1945 – सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।

1947 – भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना

1959 – सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।

1982 – जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।

1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।

1994 – सं.रा. अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1998 – राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।

2000 – फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी, ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।

2002 – रूस ने दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इन्कार किया।

2004 – उदारवादी राजनीतिक लिओनल फ़र्नाडीस ने डोमिनिक गणराज्य के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।

Also : इतिहास के पन्नों में 16 अगस्त

2005 – पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।

2007 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश की बेटी की सगाई रिपब्लिकन सांसद जॉन हेगर के बेटे के साथ हुई।

2008 –

झामुमो ने 23 माह पुरानी मधुकोड़ा सरकार से समर्थन वापस लिया।

अमेरिका के महान् तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2009 – आंतरिक सुरक्षा के मसले पर देश के सभी मुख्यमंत्रियों का एकदिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More