Winter Olympics-2022 आयोजन 9 से 25  फरवरी तक

0

बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक-2022 और पैरालम्पिक खेलों के आयोजक अगले साल कोरिया के प्योंगयांग में होने वाले शीतकालीन ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के दौरान अभ्यास के लिए 41 सदस्यीय स्टाफ को वहां भेजेंगे। मीडिया के अनुसार, 2022 बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक की आयोजन समिति ने सेकेंडमेंड कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके साथ ही एक अन्य कार्यक्रम की भी घोषणा की गई है।

also read : मध्य प्रदेश के ’13 जिलें और 110 तहसील’ सूखा घोषित

खेल हमारे लिए अनुभव हासिल करने का एकमात्र तरीका

इन दोनों कार्यक्रमों की घोषणा आयोजन समिति ने अपने मुख्यालय में की। बीजिंग शीतकालीन ओलम्पिक- 2022 की आयोजन समिति में मानव संसाधन विभाग के निदेशक यान चेंग ने कहा, “प्योंगयांग में हो रहे खेल हमारे लिए अनुभव हासिल करने का एकमात्र तरीका है। आशा है कि सेकेंडमेंट में शामिल सभी सदस्य इस अवसर का पूरा फायदा उठाएंगे, ताकि वे खेलों के आयोजन और तैयारियों से संबंधित हर प्रकार का अनुभव हासिल कर सकें।”

also read : युवराज सिंह बने लॉरियस के एंबेसडर

पांच-पांच के समूह में विभाजित किया जाएगा

यान के अनुसार, ये 41 सदस्य प्योंगयांग में शीतकालीन खेलों के दौरान प्रबंधन के इंतजाम, प्रतियोगिताओं के संचालन को देखेंगे। इन सदस्यों को पांच-पांच के समूह में विभाजित किया जाएगा। पहला समूह अगले माह प्योंगयांग के दौरे पर जाएगा। ये समूह दक्षिण कोरिया में चार माह तक रहेगा और अपना कार्य करेगा।

also read : PM : सरकार और जनता के बीच निरंतर संवाद होना जरूरी

पैरालम्पिक खेल 9 से 18 मार्च तक खेले जाएंगे

प्योंगयांग में अगले साल शीतकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन 9 से 25  फरवरी तक होगा, वहीं पैरालम्पिक खेल 9 से 18 मार्च तक खेले जाएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More