किसके सिर पर होगा जीत का ताज, कल होगी मतगणना

0

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के बाद अब पार्टियां और कार्यकर्ता भी बस रिजल्ट के इंतजार में हैं। एक दिन यानी शुक्रवार को साफ हो जाएगा कि यूपी निकाय चुनाव में किसके सिर ताज सजेगा।  दिए गये मतों की गिनती के लिए केंद्र निर्धारित किए गए हैं। निकाय चुनाव के तहत तीन चरणों में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद, 438 नगर पंचायत में चुनाव कराया गया है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद है। शुक्रवार को उनके भाग्य का फैसला होना है। सभी प्रत्याशी इसके इंतजार में हैं। एक दिसंबर को होने वाली मतगणना सात घंटे में पूरी करने की तैयारी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेयर व अध्यक्ष पद के लिए छह हजार मतगणना टेबिल लगाई गईं हैं। पार्षद व सदस्य पद के लिए 5200 टेबिल लगाई गईं हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। पहला परिणाम 11 बजे तक आने की उम्मीद है। उधर, मतगणना की तैयारियों के बीच काउंटिग के बाद भी वेस्ट यूपी के ज्यादातर जिलों को शासन ने अतिसंवेदनशील की लिस्ट में शामिल किया है। पुलिस को शक है कि परिणाम आने के बाद कुछ अपराधिक तत्व माहौल खराब कर सकते हैं। यही वजह है कि थानेदारों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read:  ‘फ्रीडम यादव’ बनीं पहली बनारस केशरी चैंपियन

 
तीसरे चरण के मतदान के बाद,कल होगी मतगणना
मऊ जनपद में नगर निकाय का तीसरे चरण का मतदान कल छिट-पुट हिंसा के बाद समाप्त हो गया | एक नगरपालिका सहित 9 नगर पंचायतो के 97 अध्यक्ष सहित 1049 सभासदों को कुल मिलाकर 1146 प्रत्यासियो का भाग्य मतपेटिकाओ में बंद हो गया जिसका भाग्य का फैसला 1 दिसंबर को होने वाले मतगणना में हो जायेगा जिसको लेकर प्रसाशन पूरी तरीके से मुस्तैद है और जिला कलेक्ट्रेट परिसर में 98 टेबल मतगणना के लिए लगा दिए गए है |जिसको लेकर जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने जिले के आलाधिकारियो के साथ आज जायजा लिए और शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना के लिए अधिकारियो से जानकारी लिया  |

Also Read:  निकाय चुनाव: विजयी प्रत्‍याशियों को मिलेगा ऑनलाइन सार्टिफिकेट

मतगणना के बाद सुरक्षा का इंतजाम
जिलाधिकारी ने बताया की मतगणना के लिए कुल 98 टेबल में 49 मेंबर और 49 अध्यक्ष के लगाये गए है| हम लोग पूरी तरीके से कोशिश कर रहे है की मतगणना शाम 3 बजे तक पूरी हो जाए इसी की तैयारी में लगे हुए है| जो अन्य सुविधाए है जैसे कम्पूटर ,इंटरनेट, फैक्स मशीन सभी चीजे पूरी की जा सकी है और अभी दो घंटे में और जो भी चीजे बची है उसको पूरा कर लिया जायेगा और तैयारी में उतर जायेंगे| किसी नगर चार राउंड में खतम हो रहा है तो कही 6 राउंड में उसी के हिसाब से तैयारी कर रहे है की 3 बजे तक खत्म हो जाए| जिसके लिए जो अलग के कर्मी होने उसको लगाएंगे जिसको सभी को एक साथ खत्म किया जा सके | विजय जुलुश में अन्य चुनाव के ही जैसे कोई व्यवस्था नहीं है जो भी प्रत्याशी जीतेगा वह शांतिपूर्ण तरीके से अपने घर को जायेगा उसके अलावा और कोई अन्य व्यवस्था नहीं है|

Also Read: सोशल मीडिया पर लीक हुई फिल्म ‘पद्मावती’

 
जानिए कितने फीसदी हुआ मतदान
अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा ने बताया कि सभी जिलों को मतगणना से जुड़े जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। जैसे ही मतगणना पूरी होगी वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करने होंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम के चुनाव ईवीएम से हुए हैं इसलिए उनके परिणाम 12 बजे से एक बजे के बीच आ जाएंगे। बाकी निकायों के भी परिणाम शाम चार बजे तक आ जाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2012 से इस बार सात प्रतिशत अधिक मतदान हुआ है। इस चुनाव में 53 प्रतिशत मतदान हुआ। यूपी के 16 नगर निगमों में चुनाव में औसत मतदान 43 प्रतिशत रहा। नगर पंचायतें मतदान में काफी आगे रहीं। यहा की 438 नगर पंचायतों में औसत मतदान 68.37 फीसद रहा। 198 नगर पालिका परिषद में औसत मतदान 58.35 प्रतिशत रहा। वर्ष 2012 में 46.20 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस वर्ष 53 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। सबसे कम मतदान इलाहाबाद नगर निगम में 30.47 प्रतिशत हुआ। सबसे अधिक मतदान का रिकॉर्ड सहारनपुर नगर निगम ने बनाया। यहां 63.57 फीसद वोट पड़े।
 

Also Read:  IFFI समारोह में हुआ कुछ ऐसा, जिससे शर्मिंदा हुए बच्चन साहब!

 
जुलूस पर सख्त पाबंदी
मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था को बहाल करने के लिए पहले से ही किसी भी तरह के जुलूस पर पाबंदी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एडीजी मेरठ और कमिश्नर की तरफ से साफ निर्देश है कि जीतने वाले प्रत्याशी को उसके क्षेत्र का थानेदार अपने वाहन या सुरक्षा घेरे में छोड़कर आएगा। जीते मेयर, चेयरमैन और अध्यक्ष के घरों पर पर भी फोर्स तैनात रहेगी।
 

Also Read:  IFFI समारोह में हुआ कुछ ऐसा, जिससे शर्मिंदा हुए बच्चन साहब!

 
ओपिनियन पोल में बढ़त देख  बीजेपी में खुशी
मतगणना से पहले आए ऑपिनियन पोल में बीजेपी को मिलती बढ़त को देखते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी पार्टियों ने इस सर्वे को नकार दिया है। सभी पार्टियों की तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि जीत किसकी होनी है यह तो शुक्रवार को ही तय होगा।

साभार: (www.dainikbhaskar.com)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More