30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 : जानें इस हफ्ते किन राशि के लोगों को मिलेगी कामयाबी

जानिए सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे?

0

30 March to 5 April 2020 Weekly Horoscope

तुला- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)-

सप्ताह में 30 मार्च को व्यवसाय में प्रगति हेतु किए जा रहे प्रयास असफल सिद्ध होंगे। आत्मिक शांति का अभाव रहेगा। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे। निरर्थक भ्रमण से अपव्यय होगा। विरोधी हानि पहुँचाने की कोशिश करेंगे। 31 मार्च से 5 अप्रैल तक आर्थिक पक्ष बेहतर बनने की ओर होगा। पराक्रम से कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। व्यक्तिगत परेशानी कम होगी। कठिनाइयों के निवारण का मार्ग प्रशस्त होगा। ज्ञान-विज्ञान की ओर अभिरुचि रहेगी। सुख-सुविधा हेतु साधन उपलब्ध होंगे। अकल्पित लाभ होगा। आपसी सौहार्द बना रहेगा। संतान पक्ष से चिन्ता कुछ कम होगी। संभावित यात्रा संतोषजनक होगी। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। राजकीय पक्ष से लाभान्वित होंगे। सामाजिक कृत्यों से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परोपकार की भावना जागृत होगी। मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय- आप पर शनि ग्रह की अद्वैया का प्रभाव जारी है। शनिवार के दिन महामृत्युञ्जय मंत्र का जप करें तथा मंदिर में दर्शन पूजन करें।

उपयोगी टिप्स- पूजा घर के नीचे या ऊपर शौचालय नहीं होना चाहिए।

वृश्चिक- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या यी, यू)-

सप्ताह में 30 मार्च को मानसिक शांति रहेगी। पुरुषार्थ से कार्य सिद्धि होगी। विवादास्पद मसला पक्ष में सुलझेगा। आपसी सामंजस्य बना रहेगा। धर्म की ओर रुचि रहेगी। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क होगा। आर्थिक लाभ होगा। 31 से 2 अप्रैल के दिन 1/33 बजे तक व्यावसायिक कार्य बिगड़ेंगे। कठिनाइयों के कारण अशांति रहेगी। समस्याओं से घिरे रहेंगे। योजना अधूरी रहेगी। संतानपक्ष से कष्ट होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी। संभावित यात्रा असंतोषजनक होगी। शेष 5 अप्रैल तक समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप परिणाम प्राप्त होगा। कार्य व्यवसाय में प्रगति हेतु मित्रों-परिजनों से विचार विमर्श होगा। धर्म अध्यात्म के प्रति आस्था जागृत होगी। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा। भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति समय पर होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

उपाय- श्री दुर्गा चालीसा का पाठ नियमित रूप से करें तथा दर्शन पूजन करें। कुमारी कन्या को भोजन करावें।

उपयोगी टिप्स- कठिनाइयों का मुकाबला हौसलों से करे।

धनु- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, ढ़े)-

सप्ताह में 30 मार्च से 2 अप्रैल के दिन 1:33 बजे तक स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। सत्संग से शांति मिलेगी। व्यक्तिगत जीवन में उपलब्धि हासिल होगी। भौतिक सुख सुविधा के निमित्त व्यय होगा। आय के नवीन स्रोत सामने आयेंगे। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सफल होगापरिवार में उल्लासमय का वातावरण रहेगा। हर्ष होगा। यात्रा संतोषजनक होगी। तदुपरान्त 4 की सायं 5:08 बजे तक जटिल समस्या प्रभावी रहेगी। कार्यों में गतिरोध रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सुख में कमी आयेगी। प्रेम सम्बन्धों में कटुता उपस्थित होगी। प्रियजनों से निराशा हाथ लगेगी। पुरुषार्थ के प्रति अरुचि रहेगी। आर्थिक संकट बढ़ेगा। शेष 5 अप्रैल तक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता होगी। मित्रों के माध्यम से कुछेक मसले पक्ष में सुलझेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगी।

उपाय- आपको शनि ग्रह की साढ़ेसाती का प्रभाव है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे, इसकी ओर हमेशा ध्यान रखें।

उपयोगी टिप्स- घर में खिड़की दरवाजें हमेशा बन्द नहीं रखना चाहिए।

मकर- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)-

सप्ताह में 30 मार्च से 4 अप्रैल की सायं 5:08 बजे तक ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी। विचाराधीन योजना को मूर्त रूप दे सकेंगे। आर्थिक स्थिति मे अनुकूलता रहेगी। राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुचि लेंगे। आत्मीय जनों से सम्बन्ध मधुर होगा। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक खर्च की स्थिति उत्पन्न होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। भोग-विलासिता की ओर रुझान रहेगा। स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम बनेगा। स्वविवेक से लिया गया निर्णव लाभदायी होगा। पठन-पाठन में अभिरुचि रहेगी। शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। शेष 5 अप्रैल तक समय निराशाजनक रहेगा। अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान रहेगा। व्यावसायिक पक्ष के प्रति चिंता रहेगी। पारिवारिक मतभेद उजागर होंगे। घरेलू सुख में दिक्कतें रहेगी। मित्र एवं परिजन आश्वासन देकर पीछे हट जायेंगे।

उपाय- आप पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती है। नियमित रूप से श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन करें तथा जरूरतमंदों की सेवा करें।

उपयोगी टिप्स- भलाई का कोई अवसर अपने हाथ से जाने न देवें।

Weekly Horoscope कुंभ- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)-

सप्ताह में 30 मार्च को दैनिक कार्यों में अड़चनें रहेगी। व्यक्तिगत समस्या के समाधान हेतु विचलित रहेंगे। परिवार में अनावश्यक खर्च होगा। दुर्जनों से अशांति रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। पारिवारिक मतभेद उजागर होंगे। 31 मार्च से 5 अप्रैल तक समय संतोषजनक रहेगा। स्वजनों-प्रियजनों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा। नवीन योजना का श्रीगणेश होगा। आर्थिक पक्ष में लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा। यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय पर निजी जरूरतें पूरी हो जायेगी। प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय पायेंगे। आत्मीय जनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। नवउत्तरदायित्व का निर्वाह करना पड़ेगा। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी। मित्रों से आपसी तालमेल बना रहेगा। यात्रा का सुपरिणाम मिलने से खुशी होगी। भविष्य में धन संचय की ओर प्रवृत्ति रहेगी।

उपाय- आपको शनि ग्रह की साढ़ेसाती चल रही है। श्रीहनुमान जी की आराधना करें। शनिग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।

उपयोगी टिप्स- परोपकार करते रहने पर आपको मानसिक शांति मिलेगी।

मीन- (दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)-

सप्ताह में 30 मार्च को लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। बुद्धि चातुर्य से कार्य सिद्धि होगी। आत्मबल में वृद्धि होगी। पुराने विवाद के समापन से खुशी होगी। आपके हितैषी आपका सहयोग करेंगे। घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। 31 से 2 अप्रैल के दिन 1/33 बजे तक समय विपरीत रहेगा। जल्दबाजी से नुकसान होगा। मित्र काम नहीं आयेंगे। वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य होगी। वैचारिक स्थिरता का अभाव रहेगा। शेष 5 अप्रैल तक समय शुभ रहेगा। कठिनाइयों का निराकरण होगा। आरोग्य-सुख की प्राप्ति होगी। मेल-मिलाप में रूचि रहेगी। अधूरे कार्य प्रगति की ओर होंगे। प्रियजनों के माध्यम से समस्या का समाधान होगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का मन बनेगा। संत समागम होगा।शुभकृत्य सम्पन्न होगा। परिवार में नवसमाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। जीवन साथी से सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय- श्री विष्णु भगवान का दर्शन पूजन करें। वृहस्पतिवार के दिन ग्रह से सम्बन्धित पीले रंग की वस्तुओं का दान ब्राह्मण को करें।

उपयोगी टिप्स- प्रवेश द्वार के सम्मुख रसोई या भोजनशाल नहीं होना चाहिए।

व्रत-त्यौहार, जयंती :

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More