टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक वीडियो शनिवार (16 जून) को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा सड़क पर एक लग्जरी गाड़ी में बैठे लड़के को फटकार लगाती दिख रही थीं। अनुष्का इस लड़के को सड़क पर प्लास्टिक की बोतल फेंकने के लिए डांट रही थीं।
https://twitter.com/imVkohli/status/1007952358310055937
जब विराट कोहली ने इस वीडियो को पोस्ट किया तो उसके बाद कई तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर देखने को मिले। कुछ लोगों ने अनुष्का के इस काम की तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। जिस लड़के को अनुष्का ने फटकार लगाई थी। उस लड़के ने भी विराट और अनुष्का के नाम एक फेसबुक पोस्ट लिखा।
विराट और अनुष्का पर बुरी तरह भड़क गई हैं
अरहान सिंह नाम के इस लड़के ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मैं अपनी गलती के लिए माफी मांग रहा था, लेकिन अनुष्का शर्मा चिल्लाती ही जा रही थीं। अरहान सिंह के फेसबुक पोस्ट के बाद उनकी मां भी विराट और अनुष्का पर बुरी तरह भड़क गई हैं। अरहान की मां गीतांजलि ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को सस्ता पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए अपनी भड़ास निकाल है।
Also Read : बेवफाई से नाराज पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट काटने की दे डाली सुपारी
गीतांजलि ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के इस वीडियो को सफाई के नाम पर सस्ता पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए एक लंबा इंस्टाग्राम पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- “सफाई अभियान के नाम पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का स्टंट हम नहीं कर सकते। विराट और अनुष्का, आप दोनों ने मेरे बेटे के बारे में वीडियो अपलोड करके निजता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया है।
हो सकता है आप दोनों को इस वीडियो के जरिए इस कैंपेन से कुछ पैसे मिले हों या फिर आपने पब्लिसिटी के लिए यह काम किया हो लेकिन एक मां होने के नाते मैं कहूंगी कि इस वीडियो में मेरे बेटे का चेहरा साफ–साफ दिखा कर आपने मेरे बेटे को शर्मिंदा किया है। साथ ही उसकी जिंदगी के लिए खतरा भी पैदा कर दिया है, वो भी एक ऐसी बात के लिए जिसका आपके पास कोई सबूत नहीं है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)