उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर आ रही है। कुख्यात बदमाश विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यूपी पुलिस और एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में विकास दुबे मारा गया।
दरअसल कानपुर लौटते वक्त यूपी एसटीए के काफिले की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में कार पलट गई। विकास दुबे ने इस दौरान पुलिस से पिस्टल लेकर भागने की कोशिश की थी। पुलिस ने विकास से सरेंडर करने को कहा।
पुलिस और विकास के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान उसके सर और सीने पर गोली लगी। विकास दुबे के शव को मुठभेड़ के बाद हैलट अस्पताल में रखा गया है। एसएसपी और अस्पताल के डॉक्टरों ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की है।
गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन में कानपुर मुठभेड़ केस का आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था, एसटीएफ सड़क मार्ग से लेकर उसे कानपुर के लिए रवाना हो गई थी।
कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में विकास दुबे मुख्य आरोपी था जो कई दिनों से फरार चल रहा था।
यह भी पढ़ें: कानपुर शूटआउट: पुलिस की गिरफ्त में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी और बेटा
[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]