उपराष्ट्रपति चुनाव : लगभग सौ फीसदी मतदान, पक्ष-विपक्ष ने एकदूसरे को दी बधाई

0

देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों, और विपक्षी नेताओं ने मतदान किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शामिल थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी मुकुल पांडेय ने संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और अपराह्न 3.0 बजे तक निर्वाचक मंडल के 785 सदस्यों में से 761 ने मतदान में हिस्सा लिया। इस तरह 3.0 बजे तक कुल 96.94 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

मतदान शाम 5.0 बजे तक चलेगा

वोटों की गिनती भी शनिवार शाम को होगी और परिणाम की घोषणा भी देर शाम तक हो जाएगी। उपराष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू का विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी से मुकाबला है। लोकसभा में राजग के स्पष्ट बहुमत को देखते हुए नायडू की उम्मीदवारी काफी मजबूत है। साथ ही उन्हें दक्षिण की कुछ राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन प्राप्त है।

बीजेपी नेताओं ने मतदान में लिया हिस्सा

नायडू मतदान में हिस्सा लेने के लिए सुबह 9.30 बजे घर से निकले और करीब 10.0 बजे उन्होंने मतदान किया। नायडू के साथ संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार और भाजपा के अन्य नेता भी थे। उनके अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता एल. के. आडवाणी, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा नेताओं ने मतदान किया।

Also read : जानें, कैसे होता है भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव?

एकदूसरे को दी शुभकामनाएं

मतदान स्थल पर पहुंचे विपक्षी उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं के साथ शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। गोपालकृष्ण कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के संसदीय दल के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पहुंचे।

अभिनेत्री रेखा और सचिन ने भी डाला वोट

राज्यसभा की नामित सदस्य प्रख्यात अभिनेत्री रेखा ने भी मतदान में हिस्सा लिया। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का अभिवादन करती नजर आईं। नायडू ने शनिवार को मतदान शुरू होने से पहले विश्वास जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि अधिकांश दल उनके समर्थन में हैं।

Also read : 50 पैसे की पहली कमाई से शुरू कर आज दो लाख रोजाना कमा रही ये महिला

इन दलों ने भी किया नायडू के पक्ष में वोट

भाजपा के अनुसार, राजग के 81 राज्यसभा सदस्यों और 338 लोकसभा सदस्यों के अलावा एआईएडीएमके(50), वाईएसआर (10) और तेलंगाना राष्ट्र समिति (14) के दोनों सदनों के सदस्य भी नायडू के पक्ष में वोट करेंगे। करीब 493 सदस्यों के समर्थन के साथ नायडू के 394 का आंकड़ा आसानी से प्राप्त करने की संभावना है।

वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी को कांग्रेस, वाम दलों, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल कांफ्रेंस का समर्थन प्राप्त है। हाल ही में राजग में शामिल हुए जनता दल (युनाइटेड) ने गांधी के समर्थन की घोषणा की थी। पार्टी उनके समर्थन में मतदान कर सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More