UP पुलिस के पुराने गुडवर्क्स फेल, पेश की नई मिसाल

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश मुश्किल के दौर से गुजर रहा हे। लॉकडाउन से लोगों को काफी​ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

0

कोरोना वायरस की वजह से पूरा देश मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। लॉकडाउन से लोगों को काफी​ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसमें सबसे ज्यादा गरीब तबके के लोगों जूझ रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की मित्र पुलिस लगातार मानवता की नई-नई मिसाल पेश कर रही है।

22 मार्च के बाद से यूपी हेल्पलाइन नंबर 112 पर आईं कॉल और अन्य माध्यमों के अलावा ट्विटर के जरिये की जा रही शिकायतों को भी पुलिस पूरी गंभीरता से ले रही है। इतना ही नहीं, पुलिस व्हाट्सऐप पर आई फरियादों पर भी उतना ही गौर कर रही और मुश्किलों का समाधान निकाल रही है।

व्हाट्सऐप वीडियो देख तुरंत किया रिस्पांस-

नया मामला राजधानी लखनऊ का है। लखनऊ के सरोजिनी नगर इंस्पेक्टर आनंद शाही को व्हाट्सऐप पर एक वीडियो मिला। इसमें एक मजदूर ने राशन की दरकार की। बस फिर क्या था। इंस्पेक्टर साहब बिना कोई देर किए खुद उस मजदूर के पास पहुंच गए और उसको राशन के साथ-साथ ज़रूरी सामान भी उपलब्ध कराया।

साथ ही उन्होंने मजदूर और उसके परिवार के लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी और सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह दी। इस नेक कार्रवाई ने यूपी पुलिस के पुराने सभी गुडवर्क्स को फेल किया और मानवता के गुडवर्क का नया मानक स्थापित किया।

यह भी पढ़ें: दुकान खोलकर पुलिस से बोला, मैं किसी सरकार का आदेश नहीं मानता

यह भी पढ़ें: मस्जिद में जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग और पथराव

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More