उन्नाव रेप केस का मुख्य आरोपी कुलदीप सेंगर BJP से बाहर

0

उन्नाव बलात्कार मामले में आरोपी उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सेंगर को भाजपा ने बृहस्पतिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आरोपी अभी जेल में बंद है।

भाजपा सूत्रों ने बताया कि सेंगर को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बलात्कार पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया गया है।

सड़क हादसे में दो की मौत-

गौरतलब है कि रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार को टक्कर मार दी थी। हादसे में पीड़िता के परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई।

पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज जारी है। परिवार ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश बताया है।

कुलदीप के खिलाफ FIR दर्ज-

उधर सीबीआई ने बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, उसके भाई मनोज सिंह सेंगर और नौ अन्य लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें उत्तर प्रदेश के एक अन्य मंत्री का रिश्तेदार भी शामिल है।

यह कार्रवाई उस लड़की के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद हुई है जिसने विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया ​था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: उन्नाव कांड : वकील को पहले से था खतरे का अंदेशा

यह भी पढ़ें: उन्नाव : CBI का सख्त एक्शन, सेंगर समेत 10 पर मुकदमा दर्ज

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More