बृजभूषण शरण सिंह के घर घुसा अंजान शख्स, दिल्ली पुलिस ने बताया ‘पागल’ 

0

शुक्रवार की सुबह कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के घर में एक अंजान शख्स घुस गया। जिससे उनके घर में घंटों हड़कंप मचा रहा। भाजपा सांसद ने पुलिस को इसकी जानकारी दी कि एक अंजान शख्स तड़के सवेरे उनके घर में घुस आया और स्टाफ से जानकारी मांगने लगा।

खुद को खूफिया विभाग का आदमी

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पुलिस को बताया कि घर में घुसते ही वह शख्स उनके स्टाफ से सांसद के बारे में जानकारी मांगने  लगा। पूछताछ में अंजान शख्स ने खुद को खूफिया विभाग का आदमी बताया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस हिरासत में है शख्स

बता दें, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भाजपा सांसद के घर में घुसे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हिरासत में लिए गए शख्स का इहबास अस्पताल में इलाज चल रहा है। कथित शख्स मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

मांसिक रोगी निकला शख्स

वहीं, सूत्रों के अनुसार, शख्स अपने साथ एक नकली पिस्टल भी लेकर आया था। शख्स की पत्नी ने दिल्ली पुलिस के सामने उसके इलाज से संबंधित तमाम मेडिकल दस्तावेज भी पेश किए हैं। जिसके आधार पर यह पता चल पाया है कि इस शख्स का पिछले काफी समय से मानसिक चिकित्सा संबंधी इलाज चल रहा है।

सांसद के घर पहुंचना महज संयोग

पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस इस मामले में किसी भी तरह की साजिश न होने की बात कही है। पुलिस ने बताया कि कथित शख्स का बृजभूषण सिंह के आवास पर पहुंचना केवल संयोग था। उस शख्स को खुद भी नहीं पता था कि वो किसके घर के सामने खड़ा था। फिलहाल इस मामले में  किसी भी तरह की कार्रवाई नही की जा रही है।

 

Also Read : बिहार : पुलिस वालों की आंखो में झंडू बाम लगाकर तीन कैदी हुए फरार

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More