बिहार : पुलिस वालों की आंखो में झंडू बाम लगाकर तीन कैदी हुए फरार

0

 

बिहार एक ऐसा राज्य जो हमेशा से ही किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में रहता है। जी है ऐसे में राज्य की राजधानी पटना से एक गजब का मामला सामने आ रहा है, जहां बिहार की राजधानी पटना से एक गजब का मामला सामने आ रहा है, जहां तीन कैदियों ने पुलिस कर्मियों के मुंह पर झंडू बाम लगाकर मैके पर फरार हो गए। यह घटना अशोक राजपथ की बताई जा रही है जोकि पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक है. तीनों कैदी ने पुलिस की आंखों में झंडू बाम लगा दिया। पुलिस के जवान कुछ समझ पाते तब तक तीनों फरार हो चुके थे।

पेशी के लिए आ रहे थे कैदी…

मामले में पटना पुलिस ने मीडिया को बताया है कि जब पेशी के लिए कैदियों को लाया जा रहा था। उसी दौरान सबसे पहले वाहन के रास्ते में कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। ये लोग सड़क पर विवाद कर रहे थे। इसे देखकर कैदी वाले वाहन को रोका गया। उसके बाद वाहन के अंदर से पुलिस वाले निकले और वहां माजरा देखने पहुंच गये। जानकारी के मुताबिक जैसा कि फिल्मों में होता है ठीक उसी तरह कैदी वाहन के सामने झगड़ा चल रहा था। कहा जा रहा है कि ये झगड़ा ध्यान बंटाने के लिए था।

चकमा देकर हुए फरार…

ठीक उसी समय तीन शातिर कैदियों ने पुलिस वालों की आंखों में झंडू बाम टाइप कुछ चीज लगा दी। उनकी आंखें जलने लगी। उस झंडू बाम की वजह से सिपाही कुछ भी देख नहीं पाए। ये घटना इतनी तेजी से हुए कि बाकी लोग कुछ समझ पाते उससे पहले तीनों कैदी फरार हो गये। कैदियों के पास झंडू बाम कहां से आया। उनके हाथ तक कैसे पहुंचा किसी को पता नहीं है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जेल में मोबाइल पहुंच जाता है तो बाम का पहुंचना कौन सी बड़ी बात है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। आधिकारिक स्टेटमेंट टाउन डीएसपी की ओर से जारी कर दिया गया है।

तीनों कैदी पटना सिटी के…

भागने वाले कैदियों में सोनू कुमार सिंह, मालसलामी थाना पटना सिटी, सोनू शर्मा, आलमगंज पटना सिटी और नीरज चौधरी शिकारपुर पटना सिटी शामिल हैं। ये घटना पटना सिविल कोर्ट से निकलते वक्त जो सड़क अशोक राजपथ को टच करती है उसी सड़क के किनारे स्थिति सेंट जोसेफ स्कूल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि सड़क पर विवाद करने वालों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में ये जांच रही है कि कहीं ये मारपीट बनावटी और फर्जी तो नहीं थी।

तीनों कैदी फरार…

सेंट जोसेफ स्कूल के पास ही विवाद हो रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए कैदी वाहन को रोका गया था। विवाद इतना ज्यादा था कि दो पुलिस वाले नीचे उतर गए उसे सुलझाने के लिए। इस बात का फायदा उठाकर तीनों कैदी फरार हो गये। टाउन डीएसपी ने मीडिया को बताया कि कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस वालों ने ज्यादा प्रयास किया। वे पकड़ने में असफल रहे। तीनों कैदियों को सरकारी वाहन से पटना सिविल कोर्ट लाया जा रहा था। बीएन कॉलेज के सामने सड़क जाम होने की वजह से पुलिस वाले काफी सावधान थे। इस घटना में एक सिपाही का हाथ टूट गया है। तीनों कैदी फरार हो गये हैं तलाशी के लिए छापेमारी जारी है।

Also Read: दहेज मांगना पड़ा भारी, दूल्हे को पेड़ से बांधा बरातियों को भी बनाया बंधक…

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More