मैं राहुल गांधी के लिए प्रार्थना करती हूं : उमा भारती

0

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

1984 के सिख विरोधी दंगों पर राहुल गांधी के बयान पर उमा भारती ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मानसिक रोगी करार दिया। उन्होंने कहा कि जो राहुल गांधी ने कहा है उससे खुद कांग्रेस सहमत नहीं होगी।

वे एक बहुत बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं

रक्षाबंधन पर मध्य प्रदेश के सीहोर पहुंची उमा भारती ने कहा कि जिस व्यक्ति को यह याद नहीं रहता हो कि क्या बोलना है, क्या करना है, उस व्यक्ति के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ्य होने के लिए मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी। वे एक बहुत बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, मुझे उस पार्टी की चिंता हो रही है।

Also Read :  भाजपा के मुस्लिम विधायक ने गाय को बांधी राखी

उमा भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक बैकग्राउंड रहा है। उस पार्टी में मोतीलाल नेहरू, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे महापुरुष हुए हैं और आज उस पार्टी में एक ऐसा आदमी है जो मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं है। यह पूरी तरह से मानसिक अस्वस्थता का लक्षण है।

सिख दंगों में कांग्रेस पार्टी की कोई संलिप्तता नहीं थी

उन्हें यह ही नहीं पता की 1984 में क्या हुआ। उन्होंने कहा कि दंगो के सारे केस कांग्रेसियों पर चले और कइयों को सजा भी हुई।गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आजकल विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को ब्रिटेन में कहा था कि 1984 के सिख दंगों में कांग्रेस पार्टी की कोई संलिप्तता नहीं थी। राहुल ने कहा था कि यह दंगा बेहद दर्दनाक था, लेकिन कांग्रेस की इसमें कोई आपराधिक संलिप्तता नहीं थी। राहुल के इसी बयान पर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More