सैल्यूट: अनपढ़ किसान ने ट्रैक्टर को बना दिया ‘बाजार’

0

जब से मोदी सरकार बनी है तब से स्टार्टअप को लेकर कई खबरें पढ़ने को मिल रही हैं। इन सबके बीच हरियाणा के एक किसान ने ऐसा आविष्कार कर किया है, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। एक समय दो वक्त की रोटी को मोहताज इस किसान ने कई लोगों को एक नई राह दिखाई है।

ट्रैक्टर-ट्रॉली को दिया नया रूप

भारत एक ऐसा देश है जहां बड़े से बड़ा काम जुगाड़ से कर लिया जाता है। कैथल के पिलनी गांव के रहने वाले किसान बलबीर के सिर पर 17 लाख रुपये का कर्ज था। घर चलाना मुश्किल हो रहा था, तभी उनके दिमाग में एक आइडिया आया। उन्होंने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ही मल्टीटास्किंग व्हीकल बना दिया। अब इसमें कई तरह की मशीनें लगी हुई हैं। इसे आप चलता-फिरता बाजार भी कह सकते हैं।

हर सुविधा उपलब्ध

आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इस ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सब कुछ उपलब्ध है। किसान ने ट्रॉली को ऐसा रूप दिया है की आप देखकर हैरान हो जाएंगे। यहां गन्ने का रस निकालने की मशीन, जूस कॉर्नर, आइसक्रीम पार्लर, चाय की दुकान से लेकर गाडियां धोने के लिए वाशिंग स्टेशन तक की सुविधा मिलेगी।

खुद तैयार करवाया डिजाइन

किसान बलबीर ने ट्रॉली का डिजाइन खुद तैयार करवाया है। इसके लिए उन्हें एक वेल्डिंग मिस्त्री की मदद लेनी पड़ी। हालांकि शुरू में मिस्त्री ने हाथ खड़े कर दिए थे, लेकिन बाद में जैसे-जैसे वह बताता गया, मिस्त्री वेल्डिंग करता गया। एक आइडिया से बलबीर ने देश के उन लोगों को एक राह दिखाई है, जो विपत्ति के समय हार मान लेते हैं।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More